world-news

Delhi IGI Airport: दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली बंदर की खोपड़ी, पुलिस जांच में जुटी - Haribhoomi

August 12, 2026

Delhi IGI Airport: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान CISF ने एक संदिग्ध खोपड़ी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने यात्री को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Delhi IGI Airport

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली खोपड़ी।

  • Published: 12 Aug 2026, 03:28 PM IST
  • Last Updated: 12 Aug 2026, 03:29 PM IST

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर आज सुरक्षा जांच के दौरान  CISF ने एक यात्री के हैंड बैगेज से संदिग्ध खोपड़ी बरामद की है। बताया जा रहा है कि यात्री को दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना था, उस दौरान जांच के समय बैग के अंदर से एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

पूछताछ के दौरान यात्री ने दावा करते हुए बताया है कि ये बंदर की खोपड़ी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए  CISF ने यात्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, खोपड़ी के वन्यजीव से जुड़े होने की संभावना को देखते हुए मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही ये पता लग सके कि बरामद वस्तु वास्तव में किस जानवर की है और यात्री के पास ये कहां से आई।

फिलहाल बंदर की खोपड़ी मिलने के मामले में पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ये साफ हो पाए कि यात्री  इसे अपने साथ क्यों ले जा रहा था और इसके लिए उसके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।  

CISF Detects Skull Concealed in Passenger’s Hand Baggage at IGI Airport, New Delhi

Alert CISF personnel deployed at IGI Airport, New Delhi, detected a skull concealed inside the hand baggage of a passenger during the Pre-Embarkation Security Check.

The passenger was scheduled… pic.twitter.com/BpC009joNq

— CISF (@CISFHQrs) August 12, 2026

पहली भी हुई है ऐसी घटना

बता दें कि इससे  पहले भी 24 जनवरी को IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक डिब्बे में कंकाल जैसा सामान मिलने की वजह से हड़कंप मच गया था। इसके बाद मामले के बारे में सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया था। लेकिन जांच में पता लगा था कि कंकाल असली नहीं था।  ये मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाला एक मेडिकल मॉडल था।   

पुलिस का कहना है कि यात्री को विमान में यह डिब्बा ले जाने की परमिशन नहीं दी गई थी। जिसके बाद इस डिब्बे को यात्री ने एयरलाइन कर्मचारियों के पास छोड़ दिया था। सफाई कर्मचारियों ने जब डिब्बे को देखा, जिसके बाद सुरक्षा टीम को सूचना दी गई थी।  जांच के दौरान कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के तहत कंकाल जैसे मॉडल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।