world-news

Delhi Government: मोती नगर में सीएम रेखा गुप्ता ने किया 'जन कौशल केंद्र' और 'स्वयं स्वास्थ्य केंद्र' का उद्घाटन - Haribhoomi

August 20, 2026

Delhi Government: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज 'जन कौशल केंद्र' और 'स्वयं स्वास्थ्य केंद्र' का उद्घाटन किया है। इसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।  

Delhi Government

सीएम रेखा गुप्ता ने जन कौशल केंद्र' और 'स्वयं स्वास्थ्य केंद्र' का उद्घाटन किया।

  • Published: 20 Aug 2026, 04:15 PM IST
  • Last Updated: 20 Aug 2026, 04:53 PM IST

Delhi Government: सीएम रेखा गुप्ता ने आज 20 अगस्त गुरुवार को मोती नगर में 'जन कौशल केंद्र' और 'स्वयं स्वास्थ्य केंद्र' का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि इन केंद्रों को विधायक श्री हरीश खुराना की पहल पर मदन लाल खुराना फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया है। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता के साथ सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, विधायक श्री उमंग बजाज, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र बब्बर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, यह केंद्र आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने लिखा, “आज ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में ‘जन सेवा केंद्र’ का लोकार्पण कर उसे जनसेवा के लिए समर्पित किया।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प को साकार करते हुए आम जनता की समस्याओं के समाधान, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार अंतिम पंक्ति के नागरिक तक विकास, सेवा और अधिकार समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।" 

Chief Minister Smt. Rekha Gupta today inaugurated the Jan Kaushal Kendra and Swayam Swasthya Kendra in Moti Nagar, established by the Madan Lal Khurana Foundation under the initiative of MLA Shri Harish Khurana.

The centres will equip young people with AI and modern skills while… pic.twitter.com/8XadadXuxl

— CMO Delhi (@CMODelhi) August 20, 2026

जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज 

उद्घाटन के दौरान फरीदाबाद के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर SS बंसल ने कहा कि इस पहल से मरीजों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में दिल्ली सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. एसएस बंसल ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है। पिछले चार महीनों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें आयुष्मान भारत योजना का विस्तार शामिल है। 
डॉ. बंसल ने यह भी कहा कि, “इस योजना के तहत, अगर सरकारी अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हैं, तो प्राइवेट अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है ताकि जरूरतमंद मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त या कम खर्च में इलाज प्रदान करती है।”

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दी बधाई

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “आयुष्मान भारत योजना की बात करें तो दिल्ली इस योजना से वंचित थी। मुझे याद है कि हमारे 7 सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, लेकिन जैसे ही यहां जनता ने डबल इंजन वाली सरकार बनाई, दिल्ली में ‘आयुष्मान भारत’ योजना लागू हो गई। मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री ‘मेक इन इंडिया’ की बात करते हैं और इस जन सेवा में उसी को बढ़ावा दिया गया है। मैं बधाई देती हूं।”