महेंद्रगढ़44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान, पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए।
महेंद्रगढ़ में डायल-112 सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अफसरों की एक बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस अधिकारियों और डायल-112 कर्मचारियों को त्वरित कार्रवाई, आमजन से बेहतर व्यवहार और शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशों पर महेंद्रगढ़ और कनीना उपमंडल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान, डायल-112 कर्मचारियों को क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान, पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए।
सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश
ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, होटलों में होने वाली अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों और सार्वजनिक शांति व व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने स्पष्ट किया कि डायल-112 सेवा का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रत्येक कॉल को गंभीरता, संवेदनशीलता, शालीनता और तत्परता के साथ निपटाने का निर्देश दिया।
.
खबरें और भी हैं...
महेंद्रगढ़ में कुई खोदते समय मिट्टी धंसी, वेल्डर की मौत: दो घंटे चला रेस्क्यू, जेसीबी से मलबे की खुदाई कर निकाला शव
0:38- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ में बाल चरित्र निर्माण सभा का वार्षिक उत्सव: नई कार्यकारिणी घोषित की गई, राजेंद्र वानप्रस्थी प्रधान, भीमसेन शास्त्री उपाध्यक्ष बने

- कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में जल महल का CM दौरा टलने की संभावना: पर्यटन योजना को लग सकता है झटका, लाइट एंड साउंड शो का होना था शुभारंभ
0:41- कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में फिर दिखा तेंदुआ, रास्ता पर कर रहा था: खेत जाते नंबरदार ने देखा, ग्रामीणों को अलर्ट किया, प्रशासन को दी सूचना

- कॉपी लिंक
शेयर