world-news

Delhi CNG Price Hike: दिल्ली में फिर महंगी हुई CNG, 4 महीने में 10 रुपये बढ़े दाम, जानें अब क्या है नया रेट

August 29, 2026

Time Published: Saturday, August 29, 2026, 7:41 [IST]

Delhi CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वालों को फिर बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी है। नई दरें 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए 86.98 रुपये चुकाने होंगे। पहले यही कीमत 83.09 रुपये थी।

CNG Price Hike: चार महीने में पांचवीं बार बढ़े दाम

यह इस साल दिल्ली-NCR में CNG की पांचवीं बढ़ोतरी है। खास बात यह है कि मई के बाद पहली बार कीमत बढ़ाई गई है। मई 2026 में IGL ने सिर्फ 10 दिनों के अंदर चार बार रेट बढ़ाए थे। 15 मई को 2 रुपये, 17 मई को 1 रुपये, 23 मई को 1 रुपये और 26 मई को 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह मई में ही CNG 6 रुपये महंगी हो गई थी।

CNG Price Hike

15 मई को दिल्ली में CNG का भाव 79.09 रुपये था, जो 26 मई तक बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। अब 29 अगस्त की बढ़ोतरी के बाद यही रेट 86.98 रुपये हो गया है। यानी मई से अब तक 3.89 रुपये और बढ़े हैं और इस साल कुल बढ़ोतरी 9.89 रुपये प्रति किलो हो चुकी है।

Why CNG Became Expensive: LNG महंगी हुई तो CNG पर क्यों पड़ा असर?

IGL के मुताबिक CNG के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस का एक बड़ा हिस्सा इंपोर्टेड LNG से आता है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय LNG कीमतों में तेज उछाल आया है। कंपनी ने कहा कि इन बढ़ी हुई लागत का असर अब इनपुट गैस की कीमत पर साफ दिख रहा है।

IGL ने अपने बयान में कहा, "अंतरराष्ट्रीय LNG कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। इनपुट गैस की बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा संभालने के लिए 3.89 रुपये प्रति किलो की नियंत्रित बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।" कंपनी का कहना है कि इसके बावजूद दिल्ली में CNG अभी भी दूसरे ईंधनों के मुकाबले किफायती विकल्पों में बनी हुई है।

New CNG Rates: किस शहर में अब कितने रुपये किलो मिलेगी CNG?

29 अगस्त से प्रमुख शहरों में नए रेट इस तरह हैं

  • दिल्ली: 86.98 रुपये
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद: 95.59 रुपये
  • हापुड़: 96.59 रुपये
  • मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली: 95.47 रुपये
  • गुरुग्राम: 92.01 रुपये
  • रेवाड़ी: 91.59 रुपये
  • करनाल: 91.32 रुपये
  • कैथल: 92.32 रुपये
  • कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर: 98.31 रुपये
  • महोबा, बांदा, चित्रकूट: 93.31 रुपये
  • अजमेर, पाली, राजसमंद: 96.33 रुपये

इस बढ़ोतरी का असर निजी CNG कार चलाने वालों के साथ ऑटो, टैक्सी, कैब और माल ढोने वाले वाहनों पर भी पड़ सकता है। इन वाहनों की रनिंग कॉस्ट बढ़ने पर किराये और माल ढुलाई की लागत पर भी दबाव आ सकता है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range