entertainment

Daayra Trailer Out: 'दायरा' का धांसू ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर खान-पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाया सस्पेंस

August 31, 2026

Time Published: Monday, August 31, 2026, 15:33 [IST]

Daayra Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की मच अवेटेड फिल्म 'दायरा' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर का ट्रेलर आज यानी 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों ही दमदार पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

'दायरा' मूवी का दमदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर में अपराध, जांच, न्याय और कानून के बीच उलझती एक ऐसी कहानी की झलक मिलती है, जिसमें हर मोड़ पर नया सवाल खड़ा होता दिखाई देता है। ये फिल्म आगामी 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज देगी।

Daayra Trailer Out

कैसा है फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर?

-फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर की शुरुआत एक पुलिस एनकाउंटर से जुड़े मामले से होती है। इस घटना को लेकर कहानी के दोनों मुख्य पुलिस अधिकारियों का नजरिया एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दिखाई देता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, ड्यूटी और इंसाफ को लेकर दोनों के बीच मतभेद गहराते जाते हैं।

-पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में डीसीपी रमन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं जबकि करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी के किरदार में नजर आएंगी। दोनों अधिकारियों के काम करने का तरीका अलग है और इसी वजह से कई मौकों पर उनके बीच टकराव देखने को मिलता है।

लापता बेटी की तलाश से खुलेंगे कई राज

-ट्रेलर में कहानी का एक और अहम पहलू उस वक्त सामने आता है, जब एक मां अपनी लापता बेटी को ढूंढने के लिए पुलिस के पास पहुंचती है। इसके बाद शुरू हुई जांच धीरे-धीरे कई अनसुलझे सवालों और चौंकाने वाले सुरागों तक पहुंचती है।

-जांच के दौरान एक ऐसे संदिग्ध का भी जिक्र आता है, जो कथित तौर पर पिछले दो साल से एक ही तरीके और रास्ते का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद कहानी और भी पेचीदा होती नजर आती है। ट्रेलर नाबालिग अपराधियों से जुड़े कानून और मौजूदा कानूनी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

करीना-पृथ्वीराज की जोड़ी ने जीता दिल

ट्रेलर में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों का इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है। करीना एक सख्त और अपने फैसलों पर कायम पुलिस अधिकारी के रूप में प्रभाव छोड़ती हैं, वहीं पृथ्वीराज का किरदार भी काफी गंभीर और दमदार नजर आ रहा है। दोनों के बीच की वैचारिक लड़ाई ट्रेलर की सबसे खास बातों में से एक है। एक तरफ कानून और ड्यूटी है, तो दूसरी तरफ इंसाफ की अपनी-अपनी परिभाषा। इसी टकराव ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है।

बैकग्राउंड स्कोर ने बढ़ाया रोमांच

ट्रेलर में कहानी के साथ बैकग्राउंड स्कोर भी माहौल को और तनावपूर्ण बनाने का काम करता है। तेज घटनाक्रम, गंभीर किरदार और लगातार सामने आते सवाल इसे एक इंटेंस क्राइम थ्रिलर का एहसास देते हैं। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की ओर से ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है।

करीना कपूर खान की ननद सबा पटौदी ने भी किया रिएक्ट

करीना कपूर खान ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है कि कुछ सच्चाइयों के जवाब आसान नहीं होते और इसी के साथ उन्होंने 'दायरा' की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराया। वहीं करीना कपूर खान की ननद सबा पटौदी ने भी ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए लिखा है कि वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और करीना व पृथ्वीराज दोनों ही फिल्म में शानदार नजर आ रहे हैं।

18 सितंबर 2026 को रिलीज होगी 'दायरा'

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ इस तरह के गंभीर पुलिस ड्रामा में नजर आएंगे। ट्रेलर ने कहानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेंगे। फिल्म 'दायरा' आगामी 18 सितंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी।