DA Hike: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने करीब 85 हजार सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। राज्य के इन कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लागू होने पर कर्मचारियों को मूल वेतन (Basic Pay) का 60% DA मिलेगा, जबकि फिलहाल 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
85 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
महंगाई भत्ता बढ़ोतरी (Punjab DA Hike) का लाभ 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों (Employees Recruited After July 17, 2020) को मिलने की बात कही गई है। इन कर्मचारियों की भर्ती केंद्र सरकार के पे-स्केल (Central Pay Scale) के आधार पर हुई थी, लेकिन इन्हें राज्य के अनुसार 42% DA दिया जा रहा था। अब सरकार इन्हें केंद्र के बराबर 60% DA देने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी में अगले दो दिन स्थिर रहेगा लो प्रेशर सिस्टम, 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले पांच दिनों का मौसम
42% से बढ़कर 60% होगा DA
फिलहाल इन कर्मचारियों को मूल वेतन का 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है। प्रस्ताव (Punjab DA Hike Proposal) मंजूर होने के बाद यह बढ़कर 60% हो जाएगा। यानी पात्र कर्मचारियों के DA में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इससे उनकी मासिक सैलरी में बढ़ोतरी (Salary Hike) होगी।
यह भी पढ़ें: Janmashtmi Puja Uthane ke Niyam: जन्माष्टमी की पूजा के बाद कब उठाना चाहिए चौक, क्या हैं पूजा हिलाने के नियम
कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी (Cabinet Sub-Committee) ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि करीब 85 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता बढ़ोतरी (Punjab DA Hike) के प्रस्ताव को अब पंजाब कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Contestants List : Bigg Boss 20 की कन्फर्म लिस्ट आई सामने, काजी तौकीर से माहि विज तक ये चेहरे आएंगे नजर
केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता
कैबिनेट की मंजूरी के बाद पात्र कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता (Central DA) मिलने का रास्ता साफ होगा। इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में सीधा फायदा (Employee Benefit) होगा। हालांकि, प्रस्ताव को मंजूरी और इसे लागू करने की आधिकारिक प्रक्रिया अभी पूरी होना बाकी है।
यह भी पढ़ें: Indore Mobile Loot Case: इंदौर में मोबाइल लूट केस में सीएम हाउस के दखल के बाद FIR, 10 थानों की पुलिस भी तलाश में जुटी