world-news

फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल

August 1, 2026

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जेवलिन थ्रो का सिल्वर मेडल जीता है. नीरज ने कहा कि वे फाइनल राउंड में डरा हुआ महसूस कर रहे थे.

Written By : नीरज शर्मा |  Updated at : 01 Aug 2026 04:38 PM (IST)

Preferred Sources

neeraj chopra reveals he was scared javelin throw final commonwealth games why could not win gold medal CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल?

Source : सोशल मीडिया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है. सिल्वर मेडल जीत के बाद उन्होंने बहुत बड़ा खुलासा करके बताया कि वे जब भी भाला फेंकने आ रहे थे, तब-तब वे डरा हुआ महसूस कर रहे थे. नीरज नए फाइनल में 85.83 मीटर दूरी के साथ सिल्वर मेडल जीता जबकि गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने जीता.

इंडिया टुडे के अनुसार नीरज चोपड़ा ने कहा, "मेरा कमबैक अब तक अच्छा जा रहा है. मैं ठंडी परिस्थितियों में बहुत अच्छा नहीं कर पाता हूं, अंततः मैं एक भारतीय हूं. पोडियम पर वापस खड़े होकर अच्छा महसूस हुआ. मुझे धीरे-धीरे अपनी मेहनत का फल मिल रहा है."

मैं डरा हुआ था

नीरज चोपड़ा ने कहा, "मेरी नजर में सबसे बड़ा अंतर वहां आता है कि जब आप 100 प्रतिशत फिट होते हैं तब सोचते हैं कि किसी भी कठिनाई को पार कर लेंगे. मगर चोट आपको सोचने पर मजबूर करती है. आप डरे होते हैं, आज भी मैं डरा हुआ महसूस कर रहा था. मैं बहुत ज्यादा तेज नहीं भागकर अपनी बॉडी को नियंत्रित रखना चाहता था."

नीरज चोपड़ा साल 2018 के आठ साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे थे, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. 2022 के खेलों में चोट के कारण नीरज नहीं खेल पाए थे.

सिल्वर और ब्रॉन्ज भारत के नाम

मेंस जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने जीता था, जिन्होंने 89.75 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया. वहीं नीरज चोपड़ा का भाला 85.83 मीटर दूर जाकर गिरा, जिससे उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. इस प्रतियोगिता का ब्रॉन्ज मेडल भी भारत के नाम रहा क्योंकि यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर की दूरी माप कर तीसरा स्थान हासिल किया.

यह भी पढ़ें:

CWG में भारत को छठा गोल्ड, प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल

रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

Read More

Published at : 01 Aug 2026 04:38 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola