Katni CSP Neha Pachisiya Suspended: धोखाधड़ी, आपराधिक सांठगांठ और पद के दुरुपयोग के आरोप में कटनी नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को सस्पेंड कर दिया गया है।
कटनी से सामने आए गंभीर केस में सीएसपी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। सीएसपी कार्यालय को सीज कर दिया गया है। गृह विभाग से विभागीय और एसआईटी जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है।
82 लाख की जमीन सिर्फ 18.20 लाख में खरीदी
पूरा मामला कुठला थाना क्षेत्र के खसरा नंबर 2618/1 की जमीन से जुड़ा है। सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक इस जमीन की कीमत 82 लाख 86 हजार रुपये से ज्यादा थी। आरोप है कि पुलिस का दबाव बनाकर जमीन की रजिस्ट्री सिर्फ 18.20 लाख रुपये में कराई गई। रजिस्ट्री में 15 लाख रुपये चेक से और 3.20 लाख रुपये कैश देना बताया गया।
कानून से ऊपर कोई नहीं है...
कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण में सीएसपी के विरुद्ध FIR दर्ज होने के बाद मैंने मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
पद चाहे कितना भी बड़ा हो, यदि कोई कानून के विरुद्ध जाएगा, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 21, 2026
सीएम मोहन यादव ने ;X' पर पोस्ट कर लिखा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। गृह विभाग के मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। पद चाहे कितना भी बड़ा हो, यदि कोई कानून के विरुद्ध जाएगा, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
रजिस्ट्री के दिन दूसरे अकाउंट से आए 15 लाख रुपये
जबलपुर की ASP अनु बेनीवाल की जांच की, जिसमें पता चला कि कागजों में खरीदार बने मारूफ अहमद हनफी के बैंक खाते में पर्याप्त अमाउंट नहीं था। 15 अप्रैल 2026 को रजिस्ट्री के दिन उसके खाते में 'शाइन पार्टनर्स' से 10 लाख और क्षितिज राज बारापात्रे के खाते से 5 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/22/katni-csp-neha-pachisiya-suspended-2026-08-22-00-19-24.jpg)
जांच में दोनों अकाउंट में एक पैन नंबर मिला
जांच में सामने आया कि दोनों अकाउंट में एक ही PAN नंबर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने इसे संदिग्ध सांठगांठ और फर्जीवाड़े से जोड़ते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: MP IAS Transfer List: मप्र में 32 आईएएस अफसरों के तबादले, सृष्टि देशमुख रीवा-डॉ. गौड़ा सतना और ऐश्वर्य वर्मा-श्रद्धा शुक्ला को खंडवा की जिम्मेदारी
CSP नेहा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
CSP नेहा पच्चीसिया ने FIR के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर लगाई थी। याचिका खारिज होने के बाद भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर कुठला थाने में केस दर्ज किया गया है।
3 थानों का प्रभार छीना गया
CSP नेहा पर गंभीर आरोप लगने के बाद कटनी SP ने नेहा से 3 थानों का प्रभार छीन लिया था। पुलिस ने अब आगे की कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि नेहा पच्चीसिया एयर इंडिया में एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर राज्य प्रशासनिक सेवा के जरिये पुलिस विभाग में आई हैं।
यह भी पढ़ें: MP SAS Transfer List: मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का ट्रांसफर, अनुपमा हरदा अपर कलेक्टर, मेहताब को माइनिंग उप सचिव बनाया