CSK Fixing Allegations: फिक्सिंग के आरोपों पर चेन्नई सुपर किंग्स बड़ा कदम उठाने जा रही है. CSK के एक खिलाड़ी को फिक्सिंग के मामले से जोड़ा जा रहा है.
Written By : मोहम्मद अलफैज | Updated at : 23 Sep 2026 07:10 PM (IST)

CSK
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों फिक्सिंग को लेकर चर्चा तेज है. एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद दिल्ली प्रीमियर लीग पर फिक्सिंग के आरोप लगे. इसी के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी उछला. इसे देखते हुए CSK एक्शन में आ गई है. टीम बड़ा प्लान तैयार करने की शुरुआत करने जा रही है. तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
पहले आपको बता दें कि 'तहलका' के स्टिंग ऑपरेशन में आरोप लगा कि CSK का एक खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के एक पूर्व खिलाड़ी को अंदर की जानकारी दे रहा था, जो लंदन के सट्टेबाजों को यह जानकारी 60 लाख रुपये प्रति मैच के हिसाब से बेचता था. क्रिकबज के मुताबिक, इन आरोपों को ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी 25 सितंबर को अपनी आगामी वार्षिक आम बैठक में भ्रष्टाचार-रोधी गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी.
रिपोर्ट में CSK के सोर्स के हवाले से कहा गया, "हमारी वार्षिक बैठक आ रही है. उससे पहले हमारा बोर्ड बैठक करेगा. हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे."
3 करोड़ में बेची जानकारी
दावा किया गया कि पूर्व खिलाड़ी ने 3 करोड़ रुपये की जानकारी सट्टेबाजों को बेची है. इसके अलावा यह भी दावा कि पूर्व खिलाड़ी के पास मैच शुरू होने से पहले ही प्लेइंग 11 की जानकारी मौजूद रहती थी. हालांकि 2026 सीजन के लिए उस खिलाड़ी को नहीं चुना गया, सोर्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता था.
वंश बेदी बने निशाना
2026 दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेलने वाले वंश बेदी को लेकर कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सट्टेबाजों ने उन्हें अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए एंटी करप्शन यूनिट को इसकी जानकारी दे दी थी. हालांकि वंश ने खुद साफ कर दिया कि वह सट्टेबाजों के जरिए अप्रोच किए जाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. वंश 2025 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे.
उन्होंने अपने इंस्टाग्रा पर लिखा, "मैं साफ तरह से कहता हूं कि मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जिसका जिक्र पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर रचित भाटिया ने तहलका स्टिंग ऑपरेशन में किया था, जिसमें सीएसके के एक खिलाड़ी से जुड़े कथित मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था, और न ही मैं ऐसी किसी गतिविधि में शामिल हूं."
यह भी पढ़ें: भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज
Published at : 23 Sep 2026 07:05 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola