auto

CNG Kit लगवाई लेकिन RC में नहीं चढ़वाई? पड़ सकता है भारी

September 6, 2026

हमारे देश में अब पेट्रोल और डीजल के दामों में अब बहुत बढ़ोतरी हो गई है. जिसे देखते हुए अब सीएनजी गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है. हालांकि, अब नई CNG कार खरीदना इतना आसान नहीं है. इस लिए आज हम उन लोगों की बात करेंगे जिन्होंने अपनी पुरानी पेट्रोल गाड़ी को सीएनजी में बदलवा दिया है. लेकिन अक्सर लोग एक बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं. कई कार मालिक किट तो लगवा लेते हैं लेकिन उसे अपनी कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी में दर्ज कराना भूल जाते हैं.

अगर आप भी ऐसी ही गलती कर रहे हैं तो यह लापरवाही आपकी जेब और सुरक्षा दोनों पर बहुत भारी पड़ सकती है. क्योंकि, मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, गाड़ी में किसी भी तरह का बड़ा बदलाव कराना और उसे आरसी में अपडेट न कराना गैर-कानूनी है. चलिए समझते हैं कि आरसी में सीएनजी न चढ़वाने से आपको क्या-क्या बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.

हो सकता है आपके ऊपर भारी चालान

आपको बता दें कि, ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान अगर आपकी गाड़ी में सीएनजी किट मिलती है और आपकी आरसी में फ्यूल टाइप में केवल पेट्रोल दर्ज है तो इसे गंभीर अपराध माना जाता है. हालांकि, पहली बार पकड़े जाने पर पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5,000 से लेकर 10,000 रुपये तक का भारी चालान काट सकती है.

लेकिन अगर आप इसके बाद भी यह ठीक नहीं कराते हैं तो बिना अनुमति के फ्यूल में बदलाव करने और अनधिकृत फिटिंग के कारण ट्रैफिक पुलिस अधिकारी आपकी गाड़ी को जब्त कर तुरंत आरटीओ के पास जमा भी कर सकते हैं.


CNG Kit लगवाई लेकिन RC में नहीं चढ़वाई? पड़ सकता है भारी

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: Fortuner से 7 लाख रुपये सस्ती Sorento, कौन है ज्यादा पैसा वसूल?

इंश्योरेंस क्लेम भी हो जाएगा रिजेक्ट

बस चालान ही नहीं कटेगा बल्कि सबसे बड़ा और खतरनाक नुकसान है जो अनधिकृत सीएनजी किट के कारण होता है. वह यह कि, अगर आपकी गाड़ी के साथ कभी कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है या कार में आग लग जाती है तो बीमा कंपनी सर्वे के दौरान गाड़ी की जांच करती है.

अगर सर्वेयर को गाड़ी में सीएनजी किट मिली और वह आपकी आरसी या इंश्योरेंस पॉलिसी में दर्ज नहीं है तो इंश्योरेंस कंपनी एक भी रुपये का क्लेम नहीं देगी. ऐसे में गाड़ी के नुकसान का पूरा खर्च आपको अपनी जेब से ही उठाना पड़ेगा.


CNG Kit लगवाई लेकिन RC में नहीं चढ़वाई? पड़ सकता है भारी

AI Generated Image

सीएनजी गैस मिलने में भी होती है परेशानी

वहीं, तीसरा नुकसान है कि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब कई राज्यों में सीएनजी फ्यूल स्टेशन पर कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं. जब भी आप सीएनजी भरवाने जाएंगे तो वहां के कर्मचारी आपकी कार के विंडशील्ड पर लगे सीएनजी कंप्लायंस प्लेट की जांच कर सकते हैं. अगर किट आरसी में रजिस्टर्ड नहीं होगी या आपकी प्लेट की वैलिडिटी खत्म हो चुकी होगी तो सीएनजी पंप वाले आपकी कार में गैस भरने से साफ इनकार कर सकते हैं.

सीएनजी दर्ज कराने का क्या है सही तरीका?

अब बात करते हैं कि, इस परेशानी से बचने का तरीका बेहद आसान तरीका क्या है. तो जब भी आप कार में बाहर से सीएनजी किट लगवाएं तो हमेशा इस बात का ध्यान दें कि, सरकार और आरटीओ से मान्यता प्राप्त डीलर के पास ही जाएं. किट लगाने के बाद डीलर से सीएनजी फिटिंग सर्टिफिकेट, इनवॉइस और सीएनजी सिलिंडर टेस्ट रिपोर्ट लें.

वहीं, इसके बाद अपने नजदीकी आरटीओ में फॉर्म जमा करके अपनी गाड़ी का इंस्पेक्शन करवाएं और आरसी में फ्यूल टाइप में पेट्रोल के साथ सीएनजी अपडेट करवा लें. इसके बाद अपनी इंश्योरेंस कंपनी को भी इसकी सूचना देकर पॉलिसी में सीएनजी कवर जोड़ लें.

यह भी पढ़ें: इस महीने Tata Tiago EV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, यहां जानें