world-news

सागर में ललितपुर से आ रही सस्ती शराब बनी काल; 11 की मौत, पुलिस को चकमा देने बदला जा रहा ‘Delivery Agents’ का चेहरा

September 6, 2026

सागर/ललितपुर, 6 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली और अवैध शराब पीने से अब तक 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 35 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसलिए माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस बड़े हादसे के तार सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से जुड़ रहे हैं, जहाँ धड़ल्ले से चल रहा अवैध शराब का Racket दोनों राज्यों के लिए एक बड़ा सुरक्षा और स्वास्थ्य संकट बन चुका है। 

सस्ते दाम का लालच दे रहा अपराध को बढ़ावा

इस पूरे गैर-कानूनी कारोबार के पीछे "कम कीमत का लालच" सबसे बड़ी वजह है। ललितपुर में तैयार होने वाली यह अवैध शराब बॉर्डर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद सस्ते दामों पर बेची जाती है। स्थानीय ग्रामीण यह अच्छी तरह जानते हैं कि यह अवैध शराब अत्यंत घातक है और इसे पीने से उनकी जान जा सकती है, फिर भी कम पैसों के लालच में आकर वे इसे आसानी से खरीद लेते हैं। यह जानलेवा लालच दोनों राज्यों के अपराधियों के लिए एक बड़ा अवसर बन गया है। इस Racket में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के लालची लोग शामिल हैं, जो चंद रुपयों के मुनाफे के लिए मासूमों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं और इस जघन्य अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। 

Police Administration को चकमा देने की शातिर कार्यप्रणाली

यह गिरोह पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे सुरक्षा चक्र को तोड़कर अवैध शराब की सप्लाई करने में अक्सर सफल हो जाता है। इसके पीछे इनका एक बहुत ही शातिर Delivery Network काम करता है। पुलिस की नाकेबंदी से बचने के लिए यह गिरोह सीधे उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के बॉर्डर (Border) पर जाकर शराब की सुपुर्दगी करता है और कई मामलों में तो सीधे ग्राहकों के घरों तक "Home Delivery" भी पहुँचाई जा रही है। 

यद्यपि स्थानीय पुलिस ने इस Racket के सदस्यों को कई बार गिरफ्तार किया है, लेकिन ये अपराधी पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार नए पैंतरे अपनाते हैं। कानूनी शिकंजे से बचने के लिए यह गिरोह डिलीवरी करने वाले अपने सदस्यों (Delivery Agents) को लगातार बदलता रहता है। नए-नए चेहरों का इस्तेमाल करने के कारण पुलिस के लिए इनके पूरे नेटवर्क को ट्रैक करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है और ये कानून की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो जाते हैं। 

सागर में शोक

इस खूनी खेल का सबसे भयावह अंजाम मध्य प्रदेश के सागर जिले में देखने को मिला है। यहाँ शनिवार रात घूघर, नौराज, बराज और बमुराबेड़ा गांवों के लोगों ने इस अवैध शराब का सेवन किया था। इसके बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। चश्मदीदों के अनुसार, शराब पीने के मात्र आधे घंटे के भीतर ही पीड़ितों का शरीर एकदम ठंडा पड़ने लगा और उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाए गए मरीजों के शरीर नीले पड़ चुके थे और उन्हें अंगों में भयानक अकड़न महसूस हो रही थी। 

Administration का कड़ा एक्शन और अपील

इस वीभत्स घटना के बाद सागर के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने खुद ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की 6 शराब दुकानों को सील कर दिया है और शराब के सैंपल्स जांच के लिए भेजे हैं। सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जनता से अपील की है कि पिछले 24 से 48 घंटों में अगर किसी ने भी किसी प्रकार की शराब का सेवन किया है और उन्हें सिरदर्द, उल्टी या बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सिविल अस्पताल जाकर अपनी Screening कराएं।

सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, 7 शराब दुकानें सील 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों की घटना को अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैंने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर,  उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी तत्काल अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इधर, प्रभावित क्षेत्रों में सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस मामले को लेकर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से कुछ लोग की मृत्यु हुई है। मेरी पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों से चर्चा हुई है। कुछ लोगों की मृत्यु हुई है और कुछ लोग उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

बता दें, सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी  मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। प्रशासन ने उन्हें अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया एहतियातन तौर पर क्षेत्र की 7 दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने की ये अपील

प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है, जिन्हें उल्टी-सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।