बादली थाने के बाहर खड़ी होकर CJP नेता को पुलिस द्वारा उठाने की जानकारी देतीं प्रदेश प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची।
हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम से पहले हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) वर्करों को झज्जर पुलिस ने 16 घंटे बाद रिलीज कर दिया। इनमें प्रदेश प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची के अलावा संदीप गुलिया और चंद्रमोहन शामिल है।
.
पुलिस ने संदीप और चंद्रमोहर को देर उनके घ से उठाया था। चंद्रमोहन के घर का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान उन्हें गाड़ी में बैठाया गया। इसकी जानकारी बाद अभिता ने थाने पहुंच कर इसका विरोध किया तो उन्हें डिटेन कर लिया गया।
इस दौरान अभिता की SHO से तीखी बहस भी हुई। पुलिस की कार्रवाई पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सांगवान और संदीप गुलिया की पत्नी संजू ने भी वीडियो जारी कर सवाल उठाए थे। पुलिस ने बताया था कि सीएम के कार्यक्रम के दौरान माहौल न बिगड़े ,इसलिए यह धरपकड़ की।
झज्जर पुलिस कार्रवाई के PHOTO

सीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची को हिरासत में लेती पुलिस।

पुलिस अधिकारी से हिरासत में लेने का जवाब मांगतीं CJP की प्रदेश प्रवक्ता अभिता।
संदीप गुलिया की पत्नी ने वीडियो में बताई ये बातें…
- रात आठ बजे 10-12 पुलिस कर्मी घर आए: गांव बादली निवासी सीजेपी नेता संदीप गुलिया की पत्नी संजू ने वीडियो जारी कहा-बुधवार रात करीब आठ बजे 10-12 पुलिस वाले अचानक से हमारे घर आ धमके। मेरे पति खाना खा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।
- कई सवाल पूछे, फिर गाड़ी में बैठा ले गए : संजू ने कहा-पुलिसकर्मियों के साथ एसएचओ थे। हमने कहा कि किस मामले में ले जा रहे हो, कोई कागजात दिखाएं। किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। आप किस टीम से जुड़े हुए हो? अराजकता क्यों फैला रहे हो? कल कहां जाने का प्लान है?

संदीप गुलिया की पत्नी संजू ने भी वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
- हमने तो सिर्फ डीसी को ज्ञापन दिया था : संजू आगे कहती हैं-हम 28 सितंबर को डीसी ऑफिस में गए थे। HKRN के तहत जो भर्तियां निकाली जाती हैं, उसके संबंध में एक ज्ञापन डीसी को सौंपा था। कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए, पक्की भर्तियां निकाली जाएं, क्या यह चीज गलत है।
- बोलीं- इस कार्रवाई से हम झुकने वाले नहीं : संजू ने कहा कि यह हमारा अधिकार है। हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां संविधान ने हमको मौलिक अधिकार दिए हैं। गलत के खिलाफ हम आवाज उठाएंगे, हम अपनी आवाज दबने नहीं देंगे। चाहे सरकार कितना भी प्रेशर कर ले, हम बच्चों की सपोर्ट में हैं और आगे भी रहेंगे।

बहादुरगढ़ थाने में बैठकर वीडियो जारी करते हुए CJP की प्रदेश प्रवक्ता अभिता। वे आम आदमी पार्टी की वर्तमान जिलाध्यक्ष भी हैं।
जानकारी लेने पहुंचीं प्रदेश प्रवक्ता को भी हिरासत में लिया
उधर, CJP की प्रदेश प्रवक्ता अभिता के भी तीन वीडियो सामने आए है। एक में वह झज्जर थाने के बाहर खड़ी हैं, दूसरे में संदीप को हिरासत में लेने पर एसएचओ बादली से सवाल कर रही हैं। तीसरे में एक थाने में बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कहती नजर आ रही हैं कि गांव बादली से संदीप के दो अन्य साथियों को भी सिविल पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
कहती हैं कि युवाओं की लंबित भर्तियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके दो दिन बाद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाना कई सवाल खड़े करता है। यह भी कह रही है कि जब उसने एसएचओ से इस कार्रवाई से जुड़े पेपर मांगे तो SHO की ओर से इंटेलिजेंस रिपोर्ट का हवाला दिया गया।

सीजेपी प्रवक्ता सुधीर सांगवान।
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी सरकार को घेरा
पुलिस की इस कार्रवाई पर सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान ने भी वीडियो जारी कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने जगह-जगह पर CJP के वॉलंटियर्स को डिटेन किया। बिना किसी ग्राउंड, बिना किसी आधार, बिना किसी नोटिस के। ना ही कोई लिखित ऑर्डर उनको दिखाया गया।
28 तारीख को CET छात्रों का जो धरना हिसार में चल रहा है। इनके समर्थन करने के लिए अलग-अलग जगह पर 14 डिस्ट्रिक्ट्स में हमारे CJP के वॉलंटियर्स ने ज्ञापन दिया DC को। कहा कि इनकी मांग जायज है और हम इनको सपोर्ट करते हैं। इसके बाद पुलिस ने चिह्नित किया गया और घर से डिटेन कर लेती है।
बादली में संदीप गुलिया को डिटेन किया। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी, उनको अंदर लॉक कर दिया गया। इससे वे बहुत पैनिक हुई, मैंने तमाम वीडियोज अपने सोशल मीडिया पर भी डाले हैं। इसके बाद अभिता ने थाने पहुंचकर सवाल पूछे तो उन्हें भी डिटेन कर लिया गया। पुलिस यह बता नहीं पा रही है कि किस लिए डिटेन किए गए हैं।
यह सरासर जंगल राज चल रहा है। अगर आपने कोई प्रिवेंटिव डिटेंशन ऑर्डर निकाला है, कोई FIR उनके खिलाफ है, तो जरूर दिखा दीजिए। आगे कहा कि जनता इस बात को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, इस बात का पूरा-पूरा हिसाब लिया जाएगा।