world-news

गयाजी में अब तक 16.61 लाख श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान: बुधवार को 3.95 लाख तीर्थ यात्री पहुंचे; AI तकनीक से 16 हजार यात्रियों की मदद, कंट्रोल रूम में 270 कंप्लेन - Gayaji News

October 1, 2026

गयाजी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गयाजी में तीर्थ यात्रियों की भीड़। - Dainik Bhaskar

गयाजी में तीर्थ यात्रियों की भीड़।

गयाजी में पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बुधवार को प्रेतशिला, रामशिला, सीताकुंड, देवघाट और विष्णुपद मंदिर समेत अलग-अलग पिंडदान स्थलों पर 3 लाख 95 हजार 400 श्रद्धालु पहुंचे। इसके साथ ही मेले के शुरू होने से अब तक गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं, पिंडदानियों और तीर्थयात्रियों की संख्या 16 लाख 61 हजार 200 हो गई है।

13 हजार 357 लोगों ने ली मेडिकल सुविधा

भीड़ के बीच प्रशासन की व्यवस्थाओं का दबाव भी बढ़ रहा है। बुधवार को 13 हजार 357 लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए मेडिकल सेंटरों पर इलाज कराया। मेले में भीड़ के बीच अपनों से बिछड़ने वालों को मिलाने का सिलसिला भी जारी है।

बुधवार को खोया-पाया सेल ने 150 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया। बच्चों और बुजुर्गों के बिछड़ने की आशंका को देखते हुए उनके हाथों में रिस्ट बैंड भी लगाए जा रहे हैं। बुधवार को 1,140 लोगों को रिस्ट बैंड लगाया गया।

जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कंट्रोल रूम में 270 शिकायत दर्ज

मेले की व्यवस्था को लेकर बुधवार को कंट्रोल रूम में 270 शिकायतें पहुंची। मेला शुरू होने से अब तक शिकायतों की संख्या 1,061 हो गई है। यानी भीड़ के साथ व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतों का सिलसिला भी लगातार बना हुआ है। गांधी मैदान की टेंट सिटी में बुधवार को 851 तीर्थयात्रियों ने रात गुजारी।

गंगाजल के 3,740 पैकेट बांटे

श्रद्धालुओं के बीच बुधवार को 3,740 पैकेट गंगाजल वितरित किए गए। अब तक 16,321 पैकेट गंगाजल बांटे जा चुके हैं। वहीं, पूर्वजों की याद में पौधरोपण अभियान के तहत पितृवाटिका में बुधवार को 42 पौधे लगाए गए। मेले में अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए AI आधारित भाषा अनुवाद की सुविधा भी इस्तेमाल हो रही है। बुधवार को 16,478 यात्रियों को इस सुविधा से मदद मिली। अब तक 39,453 यात्रियों को भाषा संबंधी सहायता दी जा चुकी है।

पिंडदान के लिए पहुंच रहे तीर्थ यात्री।

पिंडदान के लिए पहुंच रहे तीर्थ यात्री।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    सारण-मुजफ्फरपुर में बांध टूटा,निचले इलाके डूबे, NDRF-SDRF तैनात: बगहा में घर में घुसा मगरमच्छ; 6 जिलों में बाढ़, 2.03 लाख आबादी प्रभावित

    बगहा में घर में घुसा मगरमच्छ; 6 जिलों में बाढ़, 2.03 लाख आबादी प्रभावित|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जनसुराज कैंडिडेट के नॉमिनेशन में नीतीश-निशांत के नारे,PK नहीं पहुंचे: खुली जीप में अनुज के साथ निकले JDU विधायक अनंत सिंह; कहा- जीत तय है

    खुली जीप में अनुज के साथ निकले JDU विधायक अनंत सिंह; कहा- जीत तय है|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गयाजी में ‘भूतों का पहाड़’, पिंडदान से मिलता है मोक्ष: ब्रह्मकुंड के पास है भगवान राम से जुड़ा 'रामकुंड', विष्णुपद मंदिर में गूंजती घंटियों का ड्रोन VIDEO

    ब्रह्मकुंड के पास है भगवान राम से जुड़ा 'रामकुंड', विष्णुपद मंदिर में गूंजती घंटियों का ड्रोन VIDEO|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar2:17
    • कॉपी लिंक

    शेयर