Punjab CM: पंजाब में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुमन से जुड़े मामले में CBI ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 इलाके में मकान नंबर 50 पर छापेमारी की है.
Punjab CM: पंजाब में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुमन से जुड़े मामले में CBI ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 इलाके में मकान नंबर 50 पर छापेमारी की है.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/06/cbi-raids-punjab-cms-camp-office-1-2026-10-06-19-12-14.jpg)
CBI raids Punjab CMs camp office
Punjab CM: पंजाब में मंगलवार देर शाम केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की कार्रवाई हुई. सीबीआई ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी. इसमें प्रमुख है चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान का कैंप ऑफिस. मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुमन से जुड़े मामले में CBI ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 इलाके में मकान नंबर 50 पर छापेमारी की है. इसके अलावा मोहाली में एक आईएएस अधिकारी का आवास पर भी रेड बताई जा रही है.
सीबीआई की टीम चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस की 50 नंबर कोठी पहुंची. इसके अलावा मोहाली के फेज-11 में एक आईएएस अधिकारी के घर पर भी टीम के पहुंचने की सूचना है. संगरूर के घराचों समेत पंजाब के कुछ अन्य स्थानों पर भी सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है. एक साथ कई ठिकानों पर जांच एजेंसी की मौजूदगी से पंजाब में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खास बात यह है कि कार्रवाई में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों से जुड़े ठिकानों के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, सीबीआई की ओर से फिलहाल इन सभी स्थानों पर की गई कार्रवाई के उद्देश्य या जांच के विषय को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
#WATCH | Chandigarh: CBI conducts raids at House Number 50 in Chandigarh's Sector 2 area, in connection with Punjab CM Bhagwant Mann's OSD Rajbir Ghuman case.
Punjab CM Bhagwant Mann tweets, "A CBI raid was conducted at my camp office. Now, the ED and CBI will be misused in… pic.twitter.com/3csu2GSIRB
— ANI (@ANI) October 6, 2026
क्या बोले सीएम मान?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरे कैंप ऑफिस में CBI की छापेमारी हुई. अब पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने के लिए पंजाब में ED और CBI का गलत इस्तेमाल किया जाएगा.
इन लोगों के खिलाफ FIR
CBI ने मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर और आर.एस. नागरा शामिल हैं। FIR में कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।
IAS-IPS अधिकारियों की पोस्टिंग में दखल का आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों पर IAS और IPS अधिकारियों समेत अन्य सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग को प्रभावित करने और मनमाफिक तरीके से बदलवाने के लिए कथित तौर पर आर्थिक लेन-देन करने का आरोप है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई और प्रशासनिक फैसलों को प्रभावित करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
नीतियों और टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप
CBI की FIR में नीति निर्माण, प्रशासनिक मंजूरी, टेंडर की शर्तों, लाइसेंस और भूमि उपयोग परिवर्तन से जुड़े मामलों में कथित तौर पर प्रभाव डालने का उल्लेख है। संपत्ति विवादों तथा राजस्व और जमीन से जुड़े मामलों में भी आर्थिक लाभ के बदले हस्तक्षेप किए जाने के आरोप हैं।
जांच एजेंसी का आरोप है कि कुछ सरकारी कर्मचारियों ने सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले आदेशों और नीतियों के ड्राफ्ट पहले ही निजी लोगों को उपलब्ध कराए।
8 ठिकानों पर CBI की छापेमारी
FIR दर्ज करने के बाद CBI ने मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। जांच एजेंसी की टीमों ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में कुल 8 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली।
तलाशी के दौरान CBI ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच एजेंसी इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि कथित रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार और सरकारी कामकाज में अनुचित हस्तक्षेप से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें।
हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI की कार्रवाई
पंजाब में सीबीआई की कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जांच को लेकर पंजाब सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी आमने-सामने हैं. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने दो दिन पहले ही मामले की सीबीआई जांच को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे. इसके बाद पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.