world-news

CJP Protest: NEET पेपर लीक पर बॉलीवुड का रिएक्शन; शाहिद, सलमान, करीना, सारा समेत इन सितारों ने कही बड़ी बात! - Haribhoomi

July 24, 2026

शाहिद कपूर ने NEET-UG पेपर लीक पर छात्रों का समर्थन किया। सलमान खान, करीना कपूर, ट्विंकल खन्ना और सारा अली खान ने भी शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।

Celebrity On CJP Protest

छात्र आंदोलन पर किसने क्या कहा?

  • Published: 24 Jul 2026, 10:44 AM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 10:46 AM IST

Celebrity On CJP Protest: NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में देशभर में जारी छात्र आंदोलन को अब बॉलीवुड का भी खुलकर समर्थन मिल रहा है। जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब कई राज्यों तक पहुंच चुका है। इस बीच शाहिद कपूर, सलमान खान, करीना कपूर, वरुण धवन, अनन्या पांडे, ट्विंकल खन्ना और सारा अली खान समेत कई फिल्मी सितारों ने छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। किसी ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए तो किसी ने छात्रों की आवाज सुनने की अपील की।

शाहिद कपूर बोले- छात्रों को सवाल पूछने का पूरा हक

Celebs On CJP Protest
Celebs On CJP Protest

अभिनेता शाहिद कपूर ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा, "अगर जिस युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा व्यवस्था बनाई गई है, वही उस पर भरोसा करना छोड़ दे, तो क्या होगा?" उन्होंने कहा कि छात्र सालों तक अपने भविष्य के लिए परीक्षाओं में सवालों के जवाब देते हैं, इसलिए जब वे अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं तो उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। शाहिद ने कहा कि देश के युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा बना रहना बेहद जरूरी है।

सलमान खान ने की शांति की अपील

The students are at top priority, educationally n security-wise, so they need not worry and have their parents worried for them. The Honorable Prime Minister has tweeted, and I am sure that he will take strict action against all those people who are responsible for this leak. So… pic.twitter.com/89Ykfs5r4k

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 23, 2026

सलमान खान इस मुद्दे पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। उन्होंने NEET-UG पेपर लीक को बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने छात्रों से घर लौटने की अपील की और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का अनुरोध किया। सलमान ने लिखा कि उन्हें भरोसा है कि छात्रों के साथ न्याय होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

करीना कपूर बोलीं- छात्रों की बात सुनना जिम्मेदारी है

करीना कपूर ने लिखा कि जब पूरी एक पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर एक साथ आवाज उठा रही हो, तो उनकी बात सुनना कोई एहसान नहीं बल्कि जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों को उम्मीद और आत्मविश्वास देती है, लेकिन अगर उन्हें लगने लगे कि मेहनत, ईमानदारी और योग्यता की कोई कीमत नहीं है, तो उनका भरोसा टूट जाता है। करीना ने निष्पक्ष और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया।

वरुण धवन ने मांगा जवाब

वरुण धवन ने कहा कि छात्रों को उस व्यवस्था से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, जिस पर उनका भरोसा डगमगाया है। उन्होंने लिखा, "जब किसी छात्र का सपना टूटता है, तो सिर्फ एक सपना नहीं टूटता, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीद टूट जाती है।" वरुण ने सरकार से पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान निकालने की अपील की।

अनन्या पांडे ने की Gen Z की तारीफ

अनन्या पांडे ने कहा कि अक्सर Gen Z को गलत नजरिए से देखा जाता है, लेकिन इस आंदोलन ने साबित कर दिया है कि आज के युवा बदलाव चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि यह पीढ़ी किसी शॉर्टकट की मांग नहीं कर रही, बल्कि सिर्फ निष्पक्ष व्यवस्था चाहती है। उनके मुताबिक, सवाल पूछना बगावत नहीं बल्कि बेहतर भविष्य की उम्मीद है।

ट्विंकल खन्ना ने युवाओं के साहस को सराहा

ट्विंकल खन्ना ने दिल्ली और मुंबई में हो रहे प्रदर्शनों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें ऐसे देश का हिस्सा होने पर गर्व है, जहां युवा आज भी सवाल पूछने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का साहस रखते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दुख इस बात का है कि छात्रों को अपनी बात रखने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

ट्विंकल खन्ना की पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे सवाल किया कि इस मुद्दे पर उनके पति अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई। कई लोगों ने कमेंट कर अक्षय कुमार से भी अपनी राय रखने की मांग की।

सारा अली खान ने भी किया समर्थन

सारा अली खान ने भी छात्रों के पक्ष में पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि युवाओं की बात खुले दिल से सुननी चाहिए और उनके साथ खड़ा होना चाहिए। सारा ने कहा, "उनके सपने हमारे सपनों से जुड़े हैं। अगर हम उनके भविष्य की परवाह करते हैं, तो उनकी आवाज को भी गंभीरता से सुनना होगा।"

लगातार बढ़ रहा है समर्थन
दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब देश के कई शहरों तक फैल चुका है। NEET-UG पेपर लीक के बाद शुरू हुए इस प्रदर्शन को अब सिर्फ छात्रों ही नहीं, बल्कि फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। इन सभी सितारों का कहना है कि छात्रों की मेहनत, भविष्य और शिक्षा व्यवस्था पर उनका भरोसा सबसे ज्यादा मायने रखता है।

यह भी पढ़े- 'आप कभी दबाव नहीं समझ सकते': Rajkummar Rao का डिलीट कमेंट वायरल, 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने पर दी सफाई!