world-news

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 13 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता - Haribhoomi

July 24, 2026

AIIMS ने NORCET-11 के तहत नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-B) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026

  • Published: 24 Jul 2026, 10:43 AM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 10:43 AM IST

AIIMS, नई दिल्ली ने NORCET-11 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर पूरी होगी। कुल रिक्तियों की संख्या अलग से जारी की जाएगी।

AIIMS NORCET 11 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
विवरण    तिथि
नोटिफिकेशन जारी    24 जुलाई 2026
आवेदन शुरू    24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि    13 अगस्त 2026
आवेदन का समय    शाम 5:00 बजे तक
प्रारंभिक परीक्षा    12 सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा    30 सितंबर 2026

कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए

  • B.Sc. (Hons.) Nursing
  • B.Sc. Nursing
  • Post Basic B.Sc. Nursing

साथ ही उम्मीदवार का State Nursing Council या Indian Nursing Council में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

GNM डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे पंजीकृत नर्स हों और कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्य अनुभव रखते हों।

आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / UR: ₹3,000
SC / ST / EWS: ₹2,400
PwD: आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट

SC और ST वर्ग के ऐसे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनके आवेदन शुल्क का रिफंड परिणाम घोषित होने के बाद नियमानुसार किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-B) के रूप में पे मैट्रिक्स लेवल-7 में होगी। यह पुराने वेतनमान ₹9,300 से ₹34,800 और ₹4,600 ग्रेड पे के समकक्ष है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी—

  1. कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary CBT)
  2. कंप्यूटर आधारित मुख्य परीक्षा (Mains CBT)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

AIIMS NORCET 11 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।
  • NORCET-11 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करके लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड और सुरक्षित रखें।