world-news

CJP Protest: 'जब पहला बच्चा रोया था, तभी सुन लेना चाहिए था...' छात्रों के समर्थन में कमल हासन ने शेयर किया पोस्ट - Haribhoomi

July 23, 2026

छात्रों के समर्थन में उतरे कमल हासन। सिस्टम पर जताई नाराजगी, सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील और छात्रों के लिए लिखा भावुक संदेश।

Kamal Haasan Supports Student Protest

छात्रों के समर्थन में कमल हासन ने शेयर किया पोस्ट

  • Published: 23 Jul 2026, 05:06 PM IST
  • Last Updated: 23 Jul 2026, 05:07 PM IST

Kamal Haasan Supports Student Protest: देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन पर कमल हासन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई और छात्रों का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की अपील भी की।

शिक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता
कमल हासन ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर शुरुआत में ही बच्चों की आवाज सुनी जाती, तो आज इतने गंभीर हालात नहीं बनते। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती, जहां स्कूल की जगह कोचिंग, जिज्ञासा की जगह डर और मेहनत की जगह गलत तरीके हावी हो जाएं। उनके मुताबिक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

बच्चों को जवाब चाहिए, लाठियां नहीं
कमल हासन ने कहा कि जब अपने हक की बात करने वाले बच्चों को जवाब देने की बजाय बैरिकेड और लाठियों का सामना करना पड़े, तो यह चिंता का विषय है। उनका यह बयान दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद आया है, जहां संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी।

सोनम वांगचुक से की अपील

We should have listened when one child cried.

Instead, we waited until far too many of our children died.

A system where coaching replaces learning, anxiety replaces curiosity, and criminality replaces merit is rotten.

A nation has failed when its children are met with…

— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 23, 2026

कमल हासन ने अपने पोस्ट में सोनम वांगचुक को टैग करते हुए उनसे अनशन खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा कि आने वाले समय में देश को उनकी सोच और मार्गदर्शन की जरूरत होगी, इसलिए उन्हें अपना अनशन समाप्त कर देना चाहिए।

छात्रों को दिया भावुक संदेश
कमल हासन ने देश के छात्रों के लिए भी खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि देश के बच्चे सबसे बेहतर हैं और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने लिखा, "अब देश की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों का साथ दे। उनके सपने हमारी कमियों से हमेशा बड़े होने चाहिए।"

कई कलाकार कर चुके हैं समर्थन
छात्रों के आंदोलन को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, शबाना आजमी, प्रकाश राज, चिन्मयी श्रीपदा और अनुपम खेर समेत कई कलाकार छात्रों के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं।

यह भी पढ़े- 'आप कभी दबाव नहीं समझ सकते': Rajkummar Rao का डिलीट कमेंट वायरल, 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने पर दी सफाई!