world-news

CJP Protest: 'पैलेट गन चलाने का आदेश नहीं दिया', दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर इस्तेमाल से किया इनकार

July 29, 2026

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट मन के उपयोग से इनकार किया है. पुलिस सूत्रों  के अनुसार, डीसीपी ने पैलेट गन का आदेश नहीं दिया था.

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट मन के उपयोग से इनकार किया है. पुलिस सूत्रों  के अनुसार, डीसीपी ने पैलेट गन का आदेश नहीं दिया था.

author-image

New Update

Police action in Patna Students Protest 258 arrested 24 FIR

CJP Protest:  दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हिंसा में पैलेट गन के उपयोग से इनकार कर दिया है. पुलिस के अनुसार, डीसीपी ने पैलेट गन का आदेश नहीं दिया. इसके साथ न ही आरएएफ (RPF) ने इनका इस्तेमाल किया. पुलिस ने प्रदर्शन के लिए आयोजकों पर भीड़ नियंत्रण में लापरवाही और तय क्षमता से अधिक भीड़ जुटाने का आरोप लगाया है. विपक्ष इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा है. 

जंतर मंतर हिंसा से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, पैलेट गन का आदेश नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने नहीं दिया. इसके साथ न ही इनके साथ जो RAF की कंपनी मौजूद थी, उन्होंने पैलैट गन चलाई. दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक फॉर्मेट होता है, जब ऐसे कॉल होते हैं तो संबंधित कंपनी आउटसोर्स फोर्स इलाके के डीसीपी के पास आती है. 

डीसीपी ने जिस पर साइन नॉर्मल फॉर्मेट पर थे

डीसीपी ने जिन फॉर्मेट पर हस्ताक्षर कि वे एक नॉर्मल फॉर्मेट थे. पैलेट गन के इस्तेमाल पर कोई हस्ताक्षर नहीं किया था. डीसीपी के अनुसार क्या ऑर्गेनाइजर की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती? अभिजीत के बिहाफ पर सौरभ दास ने इजाजत ली. उन्हें बताया गया आपके वॉलिंटियर्स चाहिए. उन्हें बार-बार याद दिलाया गया. मगर दूसरी तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया. इसके साथ क्राउड कंट्रोल करने को लेकर किसी स्पीकर की व्यवस्था सीजेपी ने की?

क्राउड कंट्रोल के लिए आखिरकार पुलिस ने अपने वॉलेंटियर्स आंदोलनकारियों के बीच भेजे. यहां पर सिर्फ एक हजार लोगों की कैपेसिटी है. मगर यहां पर 5000 से ज्यादा लोग जब पहुंचे तो इन्हें रामलीला मैदान जाने के लिए कहा गया, मगर ये नहीं मानें. दिल्ली पुलिस के अनुसार, ऑर्गेनाइजर की ओर से तमाम लापरवाही हुई है.

प्रोटेस्ट में पैलेट गन से आठ गोलियां दागीं 

इससे पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा था कि आरएएफ ने 20 जुलाई के प्रदर्शन के वक्त पैलेट गन से आठ गोलियां दागीं. मगर इस तरह के दावे भ्रामक और झूठे मिले हैं. इसके बाद पैलेट ने के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. संसद में गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग हो रही है. 

ये भी पढ़ें:'सड़कों पर गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं, अभिव्यक्ति थी...', संसद में बोले राहुल गांधी, किरण रिजिजू ने कहा- छात्रों के नाम का कर रहे इस्तेमाल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें