world-news

CJP Leaders Released: अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को किस शर्त पर किया गया रिहा?

October 11, 2026

CJP Leaders Released: दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं को रिहा कर दिया गया। CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के मुताबिक, अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke Released), सौरव दास (Saurav Das Released) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka Released) को एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया गया है।

BNSS की धारा 126/170 के तहत हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 10 अक्टूबर 2026 को BNSS की धारा 126/170 के तहत एहतियातन हिरासत में लिया गया था। सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट स्थित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश किया गया।

50 हजार रुपये का जमानती मुचलका भरने पर रिहाई

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कोर्ट में शांति बनाए रखने और एक साल तक अच्छे व्यवहार की शर्त पर 50 हजार रुपये का जमानती मुचलका (Surety Bond) भरा गया। इसके बाद एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा कर दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी की दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke Released), सौरव दास (Saurav Das Released) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka Released) रिहाई के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से रवाना हो गए। इस दौरान तीनों नेताओं ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। वहीं, CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कार के अंदर से जानकारी दी कि कॉकरोच जनता पार्टी दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी (CJP Press confrence)। इसमें पार्टी की ओर से आगे की रणनीति और हालिया घटनाक्रम पर जानकारी दिए जाने की संभावना है।

#WATCH | Delhi: CJP leaders Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das have been released after they were produced before the Executive Magistrate at Delhi Cantt Police Station.

CJP National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "We will hold a press conference at 2 PM." pic.twitter.com/v1lNTEbhp3

— ANI (@ANI) October 11, 2026

CJP नेताओं की रिहाई की शर्त, एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के मुताबिक, अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke Released), सौरव दास (Saurav Das Released) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka Released) को एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया गया है। तीनों नेताओं को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद रिहा किया गया।

यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: AAP नेता गोपाल राय हिरासत में, नेहा बोरा को पकड़ा, समर्थकों ने पुलिस वैन को घेरा

कॉकरोच जनता पार्टी ने रिहाई पर कहा- कॉकरोच कभी नहीं मरते

कॉकरोच जनता पार्टी (Delhi Jantar Mantar CJP Protest) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई पर प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने पोस्ट में कहा, “कॉकरोच कभी नहीं मरते।”

मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली में मेट्रो और रेल सेवाओं पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Delhi Jantar Mantar CJP Protest) में रविवार को विशेष सुनवाई प्रस्तावित है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए थे और करीब 250 ट्रेनें रद्द की गई थीं। याचिका में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के चेयरपर्सन के खिलाफ अदालत के आदेश की कथित अवहेलना को लेकर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में अदालत क्या रुख अपनाती है, इस पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम ? पश्चिमी हिस्से में बारिश के आसार, ठंड की दस्तक का इंतजार

शनिवार को दिल्ली में क्या हुआ?

शनिवार को CJP के प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) को रोकने के लिए दिल्ली के कई इलाकों में बैरिकेडिंग और नाकेबंदी की गई थी। (Delhi Jantar Mantar CJP Protest) प्रदर्शनकारी छोटे समूहों में जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश करते रहे, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार कोई भी समूह वहां तक नहीं पहुंच सका। पुलिस ने 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान दो स्थानों पर पथराव की खबर आई और सात पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी दी गई।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 30,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और यातायात प्रतिबंधों की भी खबर सामने आई। रिपोर्ट में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाए जाने का भी उल्लेख है। प्रदर्शनकारियों, नेताओं, वकीलों और पत्रकारों की हिरासत को लेकर संयुक्त राष्ट्र की चिंता का भी जिक्र किया गया है।

दीपके, सौरभ और आशुतोष पुलिस स्टेशन से बाहर आए

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन  (Delhi Jantar Mantar CJP Protest ) से जुड़े मामले में अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke Released), सौरव दास (Saurav Das Released) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka Released) को राहत मिली है। तीनों को दिल्ली कैंट की ACM मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया।

#WATCH | Delhi: CJP leaders Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das at Delhi Cantt Police Station after they were produced before the Executive Magistrate. pic.twitter.com/14nNpXvqvT

— ANI (@ANI) October 11, 2026

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने तीनों नेताओं की रिहाई की पुष्टि की है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद इन नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: 84 साल के हुए BIG B, कोलकाता में नौकरी से लेकर सदी का महानायक बनने तक का सफर