स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित।
CG High Court Recruitment 2026
- Published: 12 Jul 2026, 10:45 AM IST
- Last Updated: 12 Jul 2026, 10:45 AM IST
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी सहित कुल 58 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इसमें 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
CG High Court Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 04/2026 के अनुसार कुल 58 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
पदवार वैकेंसी विवरण
स्टाफ कार ड्राइवर: 17 पद
लिफ्टमैन: 7 पद
कंटीजेंसी फंड कर्मचारी: 34 पद
कुल पद: 58
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 9 जुलाई 2026
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
आवेदन जमा करने का समय: शाम 5 बजे तक
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होंगे।
किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
स्टाफ कार ड्राइवर
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
वैध ट्रांसपोर्ट या कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस।
सभी प्रकार के वाहन चलाने का अनुभव।
वाहन मैकेनिक का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।
लिफ्टमैन
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। सरकारी मान्यता प्राप्त आईटीआई से वायरिंग या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण। लिफ्ट संचालन का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता।
कंटीजेंसी फंड कर्मचारी
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास। 8वीं से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु: 30 वर्ष
छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
स्टाफ कार ड्राइवर और लिफ्टमैन
वेतनमान: लेवल-4
मासिक वेतन: 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक
कंटीजेंसी फंड कर्मचारी
कलेक्टर, बिलासपुर द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
आरक्षण का लाभ
भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
स्टाफ कार ड्राइवर में 1 पद दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित।
लिफ्टमैन में 1 पद दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित।
कंटीजेंसी फंड कर्मचारी में 2 पद दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित।