world-news

CG Board 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

August 14, 2026

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 14, 2026, 09:57 AM IST

CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे cgbse.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम हुआ जारी (Image - ChatGPT)

CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in से चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया गया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडिंशियल के रूप में रोल नंबर की जरूरत होगी।

मार्कशीट में विषय के हिसाब से मिले अंक और पास या फेल होने की स्थिति देखी जा सकती है।

जानें 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा कब हुई थी?

CGBSE ने 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की थी। वहीं 12वीं की परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक किया गया था। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में कराई गई थीं। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे था।

CG Board 10th 12th Supplementary Result 2026 कैसे देखें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर 'सूचना पटल' सेक्शन में जाएं। यहां आपको 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे।
  • अगर आपने 10वीं की परीक्षा दी है तो "परीक्षा परिणाम – हाईस्कूल द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा 2026" वाले विकल्प पर क्लिक करें। वहीं 12वीं के छात्रों को "परीक्षा परिणाम – हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा 2026" लिंक चुनना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर रोल नंबर पूछा जाएगा, उस कॉलम को भरें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • छात्र अपने अंक और रिजल्ट स्टेटस चेक करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Board 10th Supplementary Result 2026 Link

रिजल्ट में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

CGBSE की सप्लीमेंट्री परीक्षा में किसी विषय में पास होने के लिए छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इसलिए रिजल्ट चेक करते समय छात्र यह जरूर देखें कि उनके प्रत्येक विषय में आवश्यक अंक पूरे हुए हैं या नहीं।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article