Live Updates
Updated: Fri, 11 Sep 2026 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
BRICS Summit 2026 को लेकर सजा हुआ भारत मंडपम
Share
BRICS Summit 2026 LIVE Hindi : 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत को सौंपी गई है. यह सम्मेलन 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. वर्ल्ड लीडर्स के आने का सिलसिला जारी है. ब्रिक्स समिट की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें प्रभात खबर के साथ.
विज्ञापन
BRICS Summit 2026 LIVE : ब्रिक्स समिट का आयोजन भारत की बड़ी उपलब्धि, पूरी दुनिया में बज रहा डंका: शाहनवाज हुसैन
बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की साख का डंका बज रहा है और भारत विश्व का केंद्र बन चुका है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच की सफल मेजबानी करना देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और कूटनीतिक मजबूती का साफ प्रमाण है.
BRICS Summit 2026 LIVE Updates Hindi : रूसी विमान SJ-100 का निर्माण बड़ी चुनौती, भारत-रूस मिलकर करेंगे काम
रूस की स्किल डेवलपमेंट एजेंसी की डिप्टी डायरेक्टर अलीना सिंह (दोस्कानोवा) ने SJ-100 विमान पर बात करते हुए कहा कि एक विमान तैयार करने में करीब एक साल का समय लगता है, इसलिए यह बड़ा चैलेंज है. हालांकि, यह पूरी तरह से कार्यकुशलता और बेहतर प्रोडक्शन पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन मौका है जब रूसी इंजीनियर और भारतीय मैनेजर्स साथ मिलकर इस प्रोडक्शन लाइन को खड़ा करेंगे, जिससे बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सके.
BRICS Summit 2026 LIVE Updates : भारत के पास बढ़ता बाजार और इनोवेशन का दम: डॉ. एस जयशंकर
ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को एक बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं, बेहतरीन टैलेंट का विशाल पूल, डिजिटल अनुभव और एक मजबूत इनोवेशन व स्टार्टअप इकोसिस्टम उपलब्ध करा रहा है. डॉ. जयशंकर ने जोर देकर कहा कि जब हमारे शीर्ष नेता बैठक की तैयारी कर रहे हैं, तब इस बिजनेस फोरम का सबसे बड़ा और अहम योगदान ब्रिक्स के अगले चरण को एक स्पष्ट व्यापारिक नजरिया देना होगा.
BRICS Summit 2026 Leaders : ब्रिक्स वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़, रूसी मंत्री ने विदेशी निवेश का किया स्वागत
ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूस के आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव ने कहा कि ब्रिक्स देश दुनिया की एक चौथाई अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं. रूस अब अवसरों की मजबूत अर्थव्यवस्था बन चुका है और विदेशी कंपनियों का स्वागत करता है. पिछले तीन वर्षों में रूस की जीडीपी 10% बढ़ी है और पीपीपी के मामले में रूस चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. भारी दबाव के बावजूद हमारा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, डिजिटल तकनीक और लॉजिस्टिक्स के आधुनिकीकरण पर है. हमारे कुल व्यापार में अब 85% हिस्सेदारी सहयोगी देशों की है.
BRICS Summit 2026 LIVE : विदेशी नीति और 'वंदे मातरम' विवाद पर प्रियांक खरगे का केंद्र पर तीखा हमला
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्र की विदेश नीति पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने रुपये को मजबूत करने का वादा किया था, लेकिन रुपया ऐतिहासिक गिरावट पर है और डॉलर महंगा हो गया है. चीन हमारी सीमा में गांव बसा रहा है, मगर सरकार चुप है.
वहीं 'वंदे मातरम' विवाद पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वे पटेल, नेहरू, गांधी या नेताजी बोस से बड़े हैं? आजादी की लड़ाई में इनका क्या योगदान था, जब नेताजी सेना बना रहे थे तब इनके मार्गदर्शक अंग्रेजों से पेंशन ले रहे थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1
2
3
4
5
