world-news

Breaking News Today Live Updates: पुतिन डील चाहते हैं, जेलेंस्की भी तैयार हों तो अच्छा होगा- ट्रंप

September 10, 2026

Breaking News Today Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ समझौता चाहते हैं. ट्रंप के मुताबिक इस परमाणु समझौते की संभावना 99.9 प्रतिशत है.

Breaking News Today Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ समझौता चाहते हैं. ट्रंप के मुताबिक इस परमाणु समझौते की संभावना 99.9 प्रतिशत है.

author-image

New Update

Breaking News Today Live Updates 10 September 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 10 सितंबर 2026 और दिन गुरुवार है.मुंबई में BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की अंतिम बैठक आज समाप्त होगी. वहीं, प्रिंस रहीम आगा खान 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं. वह आज उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर बातचीत करेंगे.

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समझौता करना चाहते हैं. अगर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी इसके लिए तैयार हों तो यह अच्छी बात होगी. ट्रंप ने कहा कि परमाणु समझौते की 99.9 प्रतिशत संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत में परमाणु मुद्दे के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी शामिल हैं. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Sep 10, 2026 06:26 IST

    Breaking News Today Live Updates: पुतिन डील चाहते हैं, जेलेंस्की भी तैयार हों तो अच्छा होगा- ट्रंप

    Breaking News Today Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समझौता करना चाहते हैं. ट्रंप ने बताया कि पुतिन के साथ उनकी बातचीत काफी अच्छी रही. उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी समझौते के लिए तैयार हो जाएं तो यह अच्छी बात होगी.

    #WATCH | On his conversation with Russian President Vladimir Putin, US President Donald Trump says, "We had a great conversation. He is wanting to make a deal — and if Zelensky is wanting to make a deal, that would be very nice. The holdup is two people that hate each other."… pic.twitter.com/tM8yvV34p5

    — ANI (@ANI) September 9, 2026

    ट्रंप के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच समझौते में बड़ी रुकावट दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी भी है. उन्होंने कहा कि मामला ऐसे दो लोगों की वजह से अटका है, जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं.