world-news

Bigg Boss 20: रिति तिवारी और मैरी कॉम में हुई तीखी बहस, कैप्टेंसी टास्क में आसिफ-काजी भिड़े, घर में मचा जमकर हंगामा

September 9, 2026

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में तीसरे दिन से ही रिश्तों में तनाव और विवाद देखने को मिल रहा है। किचन के काम को लेकर मैरी कॉम और रिति तिवारी (Mary kom and reeti tiwari conflict)के बीच बहस हो गई। मैरी कॉम ने रिति को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें ‘मोटी’ कहा। इस पर आसिफ खान ने मैरी को टोका और कहा कि किसी को इस तरह नहीं बोलना चाहिए। इसके बाद मैरी और रिति के बीच बहस बढ़ गई। मैरी ने रिति से सिर्फ खाने के लिए किचन में आने के बजाय काम में भी हाथ बंटाने की बात कही। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इस विवाद ने घर का माहौल गरमा दिया।

कैप्टेंसी टास्क में आसिफ-काजी भिड़े

कैप्टेंसी टास्क (Bigg Boss 20 Captaincy Task) के दौरान भी घर में जमकर हंगामा देखने को मिला। टास्क में आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज तक हुई।

यह भी पढ़ें: CG Illegal Sand Transport: बंसल न्यूज की खबर के बाद जागा खनिज विभाग, दो रातों में 6 हाइवा जब्त

आरोप है कि बहस के दौरान आसिफ ने काजी को धक्का भी दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर भड़कते नजर आए। मामला बढ़ने पर घर के अन्य सदस्यों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद कैप्टेंसी टास्क को रोकना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में तनाव बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें: RTE पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब, हर स्कूल की आरक्षित सीटों का देना होगा हिसाब

आम्रपाली भी विवाद में कूदीं

आसिफ और काजी के विवाद के बीच आम्रपाली भी मामले में शामिल हो गईं। उन्होंने काजी पर लड़कियों को धक्का देने का आरोप लगाया और उन्हें टास्क से बाहर करने की मांग की। इसके बाद आम्रपाली और काजी के बीच भी बहस शुरू हो गई। घर के दूसरे सदस्य स्थिति को संभालने की कोशिश करते रहे।

यह भी पढ़ें: CG JOB NEWS: छत्तीसगढ़ में 1812 पदों पर भर्ती, व्याख्याता से सहायक शिक्षक तक के पद, सितंबर में आवेदन शुरू

दोनों पक्षों की ओर से तीखी बहस 

इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से तीखी बातें सुनने को मिलीं। आखिरकार विवाद बढ़ता देख टास्क रोकना पड़ा। वहीं अगले एपिसोड (Next Episode) में कनिका मान और अर्शिफा के बीच भी विवाद देखने को मिल सकता है। ऐसे में बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का आने वाला एपिसोड भी काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 1980s Retro AI Trend: साय कैबिनेट के सभी मंत्री दिखे 80s के अंदाज में, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं AI तस्वीरें

लेखक