Breaking News Live Update 21 September: देश-विदेश में आज 21 सितंबर की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 21 सितंबर की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।
Sep 21, 2026 12:15 IST
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर निशाना, छात्रों को जवाब चाहिए, राजनीतिक ड्रामा नहीं"
Rahul Gandhi Indore Chhatron ki Goonj: राहुल गांधी के इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह छात्रों के बीच "सिस्टम बनाम छात्र" का नैरेटिव लेकर जाते हैं। प्रधान ने कहा कि छात्रों को राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान और जवाब चाहिए। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सरकार के कामों और योजनाओं का भी जिक्र किया।
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर निशाना, छात्रों को जवाब चाहिए, राजनीतिक ड्रामा नहीं"
राहुल गांधी के इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह छात्रों के बीच "सिस्टम… pic.twitter.com/ZnhYlQbqQR
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 21, 2026Sep 21, 2026 11:27 IST
जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में धक्का-मुक्की
Jammu-Kashmir विधानसभा में बड़ा बवाल! पक्ष-विपक्ष के विधायकों में तीखी धक्का-मुक्की
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के 7 दिवसीय सत्र की शुरुआत भारी हंगामे और धक्का-मुक्की के साथ हुई। पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली और स्थानीय मुद्दों को लेकर विपक्षी और सत्ता पक्ष के विधायक सदन के वेल में आ… pic.twitter.com/7teaNQs0aS
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 21, 2026J&K Vidhansabh: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधायकों ने वेल में आकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। तो वहीं पक्ष विपक्ष के विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। आपको बता दें इस दौरान BJP विधायकों ने कामकाज, रोजगार और बिजली जैसी सुविधाओं के मामले में सरकार को घेरा। तो वहीं भाजपा विधायकों ने सरकार का कामकाज पर फोकस नहीं होने का आरोप भी लगाया। इस दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला भी सदन में मौजूद रहे।
Sep 21, 2026 11:07 IST
Asian Games 2026 में भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन
Asian Games 2026: भारत ने जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक 5 मेडल शूटिंग इवेंट से (Indian shooting medal) आए हैं। वहीं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत को एक पदक मिला है यानी भारत ने अब तक 6 मेडल जीत लिए हैं।
Sep 21, 2026 11:03 IST
मेलोनी का ऐलान, इटली में बुर्का और नकाब पर लगाएंगे बैन
Meloni Italy Burqa Niqab Ban: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाने का ऐलान किया है। रविवार 20 सितंबर को उन्होंने कहा कि कैबिनेट जल्द इस पर फैसला लेगी। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित रखी जाएगी।
आपको बता दें मेलोनी ने राजधानी रोम में अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव में यह ऐलान किया। नियमों के अनुसार विदेशी छात्रों के उन पेरेंट्स को इटैलियन भाषा सीखनी होगी, जिनके बच्चों को स्कूल में घुलने-मिलने में दिक्कत है। आपको बता दें अभी दुनिया के 24 देशों में हिजाब पर रोक है।
लेखक
![]()