world-news

Box Office Collection: 'टॉक्सिक' से आगे निकली 'हनुमान अंश', बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल, जानें कलेक्शन

September 3, 2026

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक को पछाड़कर हनुमान अंश ने बाजी मार ली है. वहीं इरुमुडी से आवारापन 2 सहित बाकि फिल्मों का कैसा हार रहा, चलिए जानते हैं.

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक को पछाड़कर हनुमान अंश ने बाजी मार ली है. वहीं इरुमुडी से आवारापन 2 सहित बाकि फिल्मों का कैसा हार रहा, चलिए जानते हैं.

author-image

New Update

Hanuman Ansh-Toxic

Hanuman Ansh-Toxic Photograph: ((Swambhu Media Network-KVN Productions))

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिन कई फिल्में धमाल मचा रही है. लेकिन जो फिल्म अचानक लोगों के दिल में बस गई वो हैं   नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म  'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh).  शुरुआती दो हफ्तों में तो ये कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन तीसरे हफते से इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी की टॉक्सिक (Toxic) जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया. तो चलिए जानते हैं 2 सितंबर को सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया.

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का रिलीज से पहले काफी ज्यादा बज बना हुआ था और फैंस इसे देखने के लिए एक्साइटेड थे. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म की कहानी लोगों को निराश कर गई और हर दिन फिल्म की कमाई गिरते चले गई. एक हफ्ते में ये फिल्म सिंगल डिजिट में आ गई. वहीं बुधवार को तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 8वें दिन (Toxic Box Office Collection Day 8) महज 3.78 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 278.69 करोड़ रुपये हो गया है. 

रवि तेजा की 'इरुमुडी' की कमाई 

सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों में रवि तेजा की 'इरुमुडी' (Irumudi) भी शामिल है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं ये अच्छी खासी कमाई कर रही हैं. फिल्म की कमाई में दूसरे मंगलवार मंदी देखी गई थी. इसने 5.90 करोड़ कमाए थे. वहीं,  13वें दिन (Irumudi Box Office Collection Day 13) यानी दूसरे बुधवार को इसने 4.10 करोड़ की नेट कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस फिल्म का 13 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 146.15 करोड़  रुपये हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 169.80 करोड़ पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- 'Drishyam 3', 'Ramayana' से शाहरुख खान की 'King' तक, 2026 के आखिरी महीनों में रिलीज होंगी ये फिल्में

‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म  'हनुमान अंश'  जहां सिनेमाघरों से बाहर निकलने के कागर में पहुंच गई थी, वहीं तीसरे हफ्ते के बाद इसने तहलका ही मचा दिया. ‘हनुमान अंश’ ने चौथे बुधवार यानी 27वें दिन अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया. सैकनिल्क की  रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27)  7.25 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 2कुल नेट कलेक्शन 61.38 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 72.32 करोड़ रुपये पहुंच गया है. 

'आवारापन 2' ने  20वें दिन का कलेक्शन

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा मुनाफा कमा लिया है. हालांकि तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी मंदी देखी जा रही है और ये लाखों में सिमट गई है. सैकनिल्क कीरिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें (Awarapan 2 Box Office Collection Day 20) दिन  45 लाख रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 20 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 149.35 करोड़  रुपये हो गया है. वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 178.03 करोड़ रुपये पहुंच गया. 

विश्वनाथ एंड सन्स' ने कितनी कमाई की

सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने भी सिनेमाघरों में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. हालांकि अब रिलीज के 20 दिन बाद इसकी कमाई में मंदी देखी जा रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन (Vishwanath & Sons Box Office Collection Day 20) 59 लाख रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 118.09 करोड़  और कुल ग्रॉस कलेक्शन 136.74 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, यश की 'टॉक्सिक' का हुआ ऐसा हाल, जानें कमाई