Aug 29, 2026 07:22 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Big Box Office Clash: इस साल दिसबंर में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सुपरस्टार्स की टक्कर देखने को मिलेगी। इस टक्कर की खास बात ये है कि दोनों फिल्मों का नाम ‘किंग’ ही है।

दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश
दिसंबर 2026 में बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। शाहरुख खान के साथ नागार्जुन का क्लैश देखने को मिलेगा। नागार्जुन की फिल्म किंग 100 का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी किया गया है। नागार्जुन की किगं 100 और शाहरुख खान की किंग 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी।
नागार्जुन अक्किनेनी की किंग 100 का फर्स्ट लुक जारी
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के जन्मदिन (29 अगस्त) के मौके पर किंग 100 का पहला लुक रिलीज किया गया। फिल्म का पहला लुक काफी शानदार है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
शाहरुख खान की किंग से होगी टक्कर
इस फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही साफ है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस टक्कर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग से होगी। शाहरुख खान की किंग भी कई मायनों में खास है। शाहरुख खान की किंग में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
शाहरुख खान की किंग में नजर आएंगे बड़े-बड़े सितारे
सुहाना के अलावा इस फिल्म में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे भी नजर आएंगे। किंग की बात करें तो शाहरुख खान का इस फिल्म में फुलऑन एक्शन अवतार दिखेगा। फिल्म में रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, राघव जुयाल और करणवीर मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं।
शाहरुख खान की आखिरी फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। हालांकि, डंकी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को राजकुमार हीरानी ने डायरेक्ट किया था।
किसने डायरेक्ट की है नागार्जुन की किंग 100?
नागार्जुन की किंग 100 की बात करें तो इस फिल्म को Ra.Karthik ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की खास बात ये ही कि ये फिल्म सुपर्साटर नागार्जुन की 100वीं फिल्म है। इस फिल्म को अक्किनेनी फैमिली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है देवी श्री प्रसाद ने।
फिल्म का फर्स्ट लुक देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
नागार्जुन की फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में फिल्म को 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बता दिया है। एक यूजर ने लिखा- 100 करोड़ तो कन्फर्म ही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- नागार्जुन के सभी फैन्स इकट्ठा हो जाओ। बहुत सारे यूजर्स ने तो कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी बनाकर फिल्म पर प्यार लुटाया है।