world-news

किसानों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात, BJP सरकार ने MSP में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने रुपए मिलेंगे प्रति क्विंटल | IBC24

October 14, 2026

Home›Business›Good News for Farmers Today MSP Hike: BJP Govt Hikes Wheat MSP for Session 2026-27

Good News for Farmers Today MSP Hike: किसानों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात, BJP सरकार ने MSP में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने रुपए मिलेंगे प्रति क्विंटल

Good News for Farmers Today MSP Hike: किसानों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात, BJP सरकार ने MSP में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने रुपए मिलेंगे प्रति क्विंटल / Image: AI Generated

Good News for Farmers Today MSP Hike: किसानों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात, BJP सरकार ने MSP में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने रुपए मिलेंगे प्रति क्विंटल / Image: AI Generated

Deepak Dilliwar

Published: 14 Oct 2026 | 9:35 amModified: 14 Oct 2026 | 9:36 am

HIGHLIGHTS

  1. गेहूं का MSP बढ़कर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल
  2. गेहूं बेचने के लिए Farmer ID अनिवार्य
  3. ई-मित्र से बनवा सकेंगे फार्मर आईडी

जयपुर: Good News for Farmers Today MSP Hike केन्द्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपए कर दिया है। केन्द्र ने एग्रीस्टैक डिजिटल प्लेटफॉर्म के अंतर्गत किसान की फार्मर आईडी बनाकर उनकी पहचान, भूमि अभिलेख, फसल बुवाई आदि से समग्र कृषि डेटा तैयार किया गया है। आगामी रबी सीजन 2027-28 की गेहूं खरीद से किसान पंजीकरण हेतु फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले रबी सीजन 2026-26 में

गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी

Good News for Farmers Today MSP Hike  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि इस खरीद व्यवस्था में किसानों को कोई दिक्कत न हो। इसकी अनुपालना में मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में भू-प्रबंधन विभाग, एग्रीस्टैक PMU, व एनआईसी टीम भी सम्मिलित हुई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद आगामी विपणन सीजन में गेहूँ खरीद के लिए किसान पंजीकरण हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य करने के लिए एनआईसी को खरीद पोर्टल में आवश्यक प्रावधान करने हेतु निर्देशित किया गया।

पारदर्शी सरकारी खरीद व्यवस्था

शासन सचिव ने बताया कि किसानों से अपेक्षा है कि वे आगामी खरीद सीजन को ध्यान में रखते हुए समय रहते ई-मित्र अथवा अन्य माध्यम से फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें जिससे गेहूं विक्रय हेतु पंजीकरण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। इससे राज्य में एग्रीस्टैक के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों का डिजिटल रेकार्ड तैयार करने, पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने तथा कृषि उपज की सरकारी खरीद व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

1200 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा बढ़े गेहूं के दाम

साल कीमत पिछले साल से बढ़ोतरी
2013-14 1350 —
2014-15 1400 50
2015-16 1450 50
2016-17 1525 75
2017-18 1625 100
2018-19 1735 110
2019-20 1840 105
2020-21 1925 85
2021-22 1975 50
2022-23 2015 40
2023-24 2125 110
2024-25 2275 150
2025-26 2425 150
2026-27 2585 160

आंकड़ों को देखें तो साल 2013-14 से साल 2026-27 तक गेहूं की कीमत में 1235 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में ये माना जा सकता है कि किसानों के आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसानों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

  • दिवाली से पहले लगा जोर का झटका, पान मसाला, गुटखा की बिक्री और उत्पादन पर लगी रोक, खाद्य संरक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 
  • आज फिर बाजार की निकलेगी हवा? GIFT निफ्टी ने बढ़ाई धड़कनें, इन स्टॉक्स में छिपा असली खेल! 
  • सीधे 115 रुपए पहुंचा पेट्रोल का रेट, डीजल भी 103 रुपए के पार, जानिए दिवाली से पहले कितने बढ़ गए ईंधन के दाम

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

Deepak Dilliwar

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Good News for Farmers Today MSP Hike: BJP Govt Hikes Wheat MSP for Session 2026-27