Bhind Car Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे की वजह बीजेपी महिला नेता के ड्राइवर द्वारा अचानक से गेट खोलने के कारण हुआ। बताते हैं नेशनल हाईवे-719 पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार को ओवरटेक कर रही बाइक कार के अचानक खुले गेट से टकरा गई। जिससे चार दादा के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा चार साल का मासूम उछलकर कार के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार की मालिक बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा बताई जा रही हैं।
कार का अचानक गेट खोलने से हादसा
हादसा शनिवार, 25 जुलाई की शाम देहात थाना क्षेत्र के कनकूरा गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, चार साल का देवांश यादव अपने दादा सुनील यादव के साथ बाइक से भिंड बाजार जा रहा था। कुंवारी नदी पुल के पास वे कार को ओवरटेक कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार चालक ने अचानक गेट खोल दिया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/26/bhind-accident-2026-07-26-08-55-12.jpeg)
मासूम उछलकर कार के पहिए के नीचे आया
गेट से टकराने के बाद बाइक अनकंट्रोल हो गई और मासूम देवांश उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और कार के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार ड्राइवर की जमकर पिटाई
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
ड्राइवर ने गुटखा थूकने खोला था गेट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ड्राइवर ने चलती कार से गुटखा थूकने के लिए गेट खोला था। इसी वजह से बाइक सीधे कार के गेट से टकरा गई। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है। मासूम देवांश के पिता दुर्गेश यादव ट्रक ड्राइवर हैं। देवांश उनका इकलौता बेटा था।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/26/bhind-accident-2026-07-26-08-56-54.webp)
वीडियो बना रहे युवक से भी मारपीट
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार ड्राइवर को घेर लिया। शुरुआती बहस के बाद ड्राइवर ने खुद को बेकसूर बताते का प्रयास किया। इससे नाराज लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
इसी दौरान पीछे से आ रहे राहुल शर्मा नामक युवक ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। गुस्साए लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को कोर्ट से झटका, 100 साल की मां की सेवा के लिए दायर जमानत याचिका खारिज
हाईवे पर आधा किमी तक लगा जाम
सूचना मिलते ही फूप और देहात थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हालात नियंत्रित किए। इस दौरान हाईवे पर करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसे बाद में खुलवाया गया। पुलिस ने बीजेपी महिला नेता की ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है। देवांश के ताऊ की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें:एमपी में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत: री-जॉइनिंग में 90% ई-अटेंडेंस की शर्त से मिली छूट, 27 जुलाई तक देना है जॉइनिंग