world-news

Bhandara News: लाखनी के सोनमाला जंगल में तेंदुए के दो शावक मिले, 24 घंटे अलर्ट पर वन विभाग| Navbharat Live

July 22, 2026

Bhandara News: लाखनी के सोनमाला जंगल में तेंदुए के दो शावक मिले, 24 घंटे अलर्ट पर वन विभाग

विज्ञापन

सार

Bhandara Forest Department: भंडारा के लाखनी वन परिक्षेत्र स्थित सोनमाला जंगल में तेंदुए के दो शावक मिले हैं। वन विभाग 24 घंटे निगरानी कर रहा है और शावकों को उनकी मां से मिलाने के प्रयास किए जा रहे है।

sonmala forest leopard cubs found lakhani bhandara

तेंदुए के शावक (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Bhandara Leopard Cubs Found: लाखनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सोनमाला गांव के समीप वन क्षेत्र में तेंदुए के दो शावक मिलने से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मादा तेंदुआ अपने शावकों को सुरक्षित स्थान पर छोड़कर गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग ने दोनों शावकों को सुरक्षित निगरानी में रखा है।

तेंदुए के दो शावक मिलने से वन विभाग सतर्क

अधिकारियों के अनुसार, दोनों शावकों की आयु लगभग एक से डेढ़ माह है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वनकर्मी 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग का मुख्य उद्देश्य शावकों को उनकी मां से दोबारा मिलाना है।

इसी कारण पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि मादा तेंदुआ अपने शावकों की तलाश में वापस लौट सकती है। इसे देखते हुए सोनमाला, मिरेगांव और आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों से संबंधित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

सोनमाला वन क्षेत्र में तेंदुए के शावकों पर 24 घंटे नजर

वन विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि शावकों को देखने के लिए घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं, फोटो या वीडियो बनाने का प्रयास न करें तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति को तेंदुआ या उसके शावकों की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को दें।

ये भी पढ़े: तीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर

अफवाहों से बचने की अपील

घटना की जानकारी मिलते ही उपवन संरक्षक योगेंद्र सिंह, सहायक वन संरक्षक संजय मेंढे तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी धनविजय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने वन कर्मचारियों और बचाव दल को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए शावकों की सुरक्षा तथा उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए।

मां के लौटने का इंतजार

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों तेंदुए के शावक सुरक्षित हैं। विभाग अब उनकी मां के लौटने की प्रतीक्षा कर रहा है। वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से इस घटना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से संयम बरतने और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है।

Follow Navbharatlive whatsapp