world-news

Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें| Navbharat Live

July 26, 2026

Updated On: Jul 26, 2026 | 01:47 PM IST

विज्ञापन

सार

Beauty Mistakes To Avoid: चेहरे पर महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद भी निखार कम हो रहा है, तो इसकी वजह आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें हो सकती हैं।

Beauty mistakes that can damage your skin in hindi

स्किन केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

विस्तार

Common Skincare Mistakes: हर कोई खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा पाना चाहता है, लेकिन इसके लिए सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही काफी नहीं होते। रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी आदतें होती है, जो चेहरे को ग्लोइंग बनाती है।

कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां समय से पहले स्किन पर झुर्रियां, मुंहासे, बेजान त्वचा और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं का कारण बना देती हैं। अगर आप अपनी त्वचा को इन समस्याओं से बचाना चाहते हैं, तो समय रहते अपनी इन आदतों को बदल दें।

पर्याप्त पानी न पीना

शरीर में पानी की कमी का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देता है। डिहाइड्रेशन के कारण स्किन रूखी और बेजान लगने लगती है। इससे चेहरे पर झुर्रियां जल्दी दिखने लगती है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और प्राकृतिक चमक बनी रहती है।

सम्बंधित ख़बरें

दिन के अंत में चेहरे से मेकअप नहीं उतारना

रातभर मेकअप चेहरे पर छोड़ देने से हैवी प्रोडक्ट के कारण रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासे और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सोने से पहले हमेशा चेहरा अच्छी तरह साफ करें और इसके बाद अच्छा सा मॉइश्चराइजर लगाकर सोएं।

सनस्क्रीन न लगाना

धूप की हानिकारक यूवी किरणें समय से पहले झुर्रियां, टैनिंग और पिग्मेंटेशन का कारण बन सकती हैं। घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

स्किन केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

पर्याप्त नींद न लेना

नींद पूरी न होने से स्किन रिपेयर नहीं हो पाता है और इससे डार्क सर्कल, सूजन और चेहरा थका हुआ दिखाई देने लगता है। इन समस्याओं  से बचने के लिए 7-8 घंटे की नींद पूरी करना बेहद जरूरी है।

बार-बार चेहरे को छूना

गंदे हाथों से बार-बार चेहरा को छूने पर बैक्टीरिया त्वचा तक पहुंच जाते हैं, जिससे मुंहासे और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

जंक फूड का अधिक सेवन

अत्यधिक तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से त्वचा में सूजन और मुंहासों की समस्या बढ़ा सकता है। हेल्दी और संतुलित आहार त्वचा को अंदर से पोषण देता है। और स्किन ग्लो करती है। जब स्किन भीतर से रिपेयर होती है, तो उसका असर गहरा और लंबे समय तक चेहरे पर दिखता है।

स्किन केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

स्किन को जरूरत से ज्यादा स्क्रब करना

बहुत अधिक स्क्रब करने से त्वचा पर मौजूद नेचुरल स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है, इससे जलन और रूखापन बढ़ सकता है।

एक्सपायर्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

पुराने या एक्सपायर हो चुके कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स से त्वचा में एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए समय-समय पर अपने मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें औऱ एकस्पायर प्रोडक्ट को फेंक दें।

ये भी पढ़ें- Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल

स्किन केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

तनाव को कम करना

लगातार तनाव लेने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन के साथ-साथ पर्याप्त आराम लें।

धूम्रपान और शराब का सेवन

स्मोकिंग और अत्यधिक शराब का सेवन त्वचा में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति कम कर देता है। इससे त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है और उसकी चमक भी कम हो जाती है।

Follow Navbharatlive whatsapp