sports

एशिया कप की दोनों ट्रॉफी आएंगी भारत, BCCI के ताजा बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

September 18, 2026

पुरुष और महिला, दोनों एशिया कप का मौजूदा चैंपियन भारत है. हालांकि, दोनों ही मौकों पर चैंपियन बनने के बाद भारत ने ट्रॉफी नहीं ली, क्योंकि वो मोहसिन नकवी के हाथों से लेनी पड़ती.

Written By : मोहम्मद वाहिद |  Updated at : 18 Sep 2026 09:15 PM (IST)

Preferred Sources

Both Asia Cup trophies men and women will return to India BCCI latest statement will make you happy एशिया कप की दोनों ट्रॉफी आएंगी भारत, BCCI के ताजा बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

एशिया कप की दोनों ट्रॉफी आएंगी भारत

Source : सोशल मीडिया (एक्स)

भारत ने भले ही पुरुष और महिला दोनों एशिया कप जीते, लेकिन ट्रॉफी बीसीसीआई के पास नहीं है. दरअसल, भारत ने दोनों ही बार चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी नहीं ली, क्योंकि वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी से लेनी पड़ती. अब इस मामले पर बीसीसीआई की तरफ से ताजा बयान आया है. 

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचेंगी. हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई जा सकती. एशिया कप जीतने के बाद भारतीय पुरुष टीम और हाल में महिला टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. नकवी पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं. 

भारतीय पुरुष टीम ने पिछले साल दुबई में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप टी20 का खिताब जीता था, जबकि महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. 

सैकिया ने बीसीसीआई की 95वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद संवाददाताओं से कहा, “एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन यहां आ जाएंगी. मैं कोई समयसीमा नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई कार्यालय में जरूर पहुंचेंगी.”

सैकिया ने यह भी कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतेगी. भारतीय टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया है. उन्होंने कहा, “हमने पिछले हफ्ते दुबई में शानदार जीत दर्ज करने वाली अपनी महिला टीम को बधाई दी. उन्होंने जापान के खिलाफ पहला मुकाबला भी शानदार तरीके से जीता है और हमें उम्मीद है कि वे इस महीने की 22 तारीख को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगी.”

यह भी पढ़ें- 

IND vs AFG T20 Series: सीरीज भले हारा अफगानिस्तान, लेकिन कमा लिए करोड़ों; जानें रकम

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More

Published at : 18 Sep 2026 09:14 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola