world-news

Bankipur-Datia Election Result: किसका शुभ होगा सावन सोमवार? आशुतोष तिवारी या प्रशांत किशोर, कौन जीत रहा?

August 3, 2026

Datia Bankipur  Bypoll Result :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा और बिहार के पटना बांकीपुर सीट पर 3 जुलाई को हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक दोनों ही सीट पर दो दो राउंड की गिनती हो चुकी है। दतिया में BJP और कांग्रेस और बांकीपुर में बीजेपी और प्रशांत किशोर में तगड़ा मुकाबला चल रहा है।

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट और मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव का आज 3 अगस्त को रिजल्ट का दिन है। अब देखना होगा कि सावन का पहला सोमवार किसके लिए शुभ होता है। दतिया में जहां बीजेपी के उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी के घनश्यमाम सिंह से लीड बनाए हुए हैं। वहीं पटना के बांकीपुर उपचुनाव की अब तक हुई गिनती में जनसुराज के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।

दतिया के दंगल में कौन मारेगा बाजी

बता दें कि दतिया उपचुनाव में दूसरे राउंड की गिनती हो चुकी है, जिसका रिजल्ट भी आ गया है। इसमें बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष दूसरे राउंड में पीछे हो गए हैं। उनको पहले सेकंड राउंड में 3502, कांग्रेस को 3921 जबकि आजाद समाज पार्टी को 2412 वोट मिले हैं। जबकि पहले राउंड की गिनती में बीजेपी को 4541, कांग्रेस को 3367 जबकि आजाद समाज पार्टी को 1917 वोट मिले हैं। हालांकि अभी की राउंड की गिनती होगी, उसके बाद ही तय होगा कि दतिया का दंगल कौन जीतता है।

बिहार के बांकीपुर में कौन चल रहा आगे

बता दें कि पटना के बांकीपुर उपचुनाव में पहले राउंड के वोटों की गिनती हो चुकी है। जिसमें जनसुराज के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें 862 वोटों से बनाई हुई है। वहीं बीजेपी कैंडीडे नीरज सिन्हा शुरूआत में ही पीछे हो गए हैं। उन्हें कुल 1363 मत मिले हैं, जबकि तेजस्वी यादव की पार्टी राजद की प्रत्याशई रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं।

दतिया विधानसभा

मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के मुताबिक, दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,20,410 वोटर हैं. इनमें 1,16,116 पुरुष, 1,04,284 महिला और 10 अन्य कैटेगरी के वोटर शामिल हैं। कुल 291 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 185 ग्रामीण और 106 शहरी इलाकों में हैं।इनमें से 233 को क्रिटिकल (संवेदनशील) और 28 को वल्नरेबल (अति संवेदनशील) के तौर पर पहचाना गया है।

बांकीपुर विधानसभा

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट कई बड़े नेताओं का गढ़ रहा है। यहां से हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई है।भाजपा लगातार तीन दशक से अधिक समय से इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए हुए है। अब देखना होगा कि जनसुराज के प्रशांत किशोर ने इस चुनाव को जीतकर इतिहास बनाएंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।