business-finance

Bank Holiday This Week: इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

July 13, 2026

Time Updated: Monday, July 13, 2026, 12:48 [IST]

Bank Holiday This Week: बैंक से जुड़ा अगर आपका कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। इस सप्ताह अलग-अलग वजह से 4 दिनों के लिए कई बैंक बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंकों की कई दिनों तक छुट्टी रहेगी।

हालांकि राहत की बात ये है कि ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। अलग-अलग राज्यों में वहां के त्योहारों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

Bank Holiday

कब किस राज्य में बंद हैं बैंक?

16 जुलाई
16 जुलाई, गुरुवार को ओडिशा में रथ यात्रा के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं उत्तराखंड और मणिपुर में हरेला पर्व के अवसर पर बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। बाकी राज्यों के बैंक खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Fraud Alert: 2000 की किस्त के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता, भूलकर भी न करें ये गलती

17 जुलाई
17 जुलाई, शुक्रवार को मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण यहां के सभी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन राज्य में बैंकिंग सेवाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

18 जुलाई
18 जुलाई महीने का तीसरा शनिवार है। आमतौर पर थर्ड सैटरडे को देशभर में बैंक खुले रहते हैं। लेकिन इस बार सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी बौद्ध पर्व के कारण वहां के बैंक बंद रहेंगे। देश के बाकी राज्यों में इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।

19 जुलाई
19 जुलाई, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण से पूरे देश में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में कोई परेशानी नहीं होगी। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM और अन्य ऑनलाइन सुविधाएं पहले की तरह 24×7 काम करती रहेंगी।

जुलाई में और कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 22 जुलाई, बुधवार: त्रिपुरा में खारची पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 जुलाई, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 जुलाई, रविवार: साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि शाखा में जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें, ताकि जरूरी काम समय रहते पूरे किए जा सकें।

ये भी पढ़ें: UP School Holiday: यूपी में कल स्कूल खुलेंगे या रहेगी छुट्टी? IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट