auto

Bajaj ने जारी किया नई Pulsar का टीजर, मस्कुलर लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च - bajaj pulsar teaser released ahead of lauch on 12 august expected features design

July 31, 2026

Bajaj Pulsar Teaser: बजाज ऑटो ने आने वाली पल्सर का नया टीजर जारी किया है जिसमें मस्कुलर लुक और नए फीचर्स के साथ एक बाइक दिख रही है। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Auto ने आने वाली मोटरसाइकिल Pulsar का पहला टीजर जारी कर दिया है जिससे बिल्कुल नए मॉडल के आने का संकेत मिलता है। 'Twist Into an all New Rush' की टैगलाइन वाले इस टीजर में कवर से ढकी हुई बाइक दिख रही है जिसका लुक काफी मस्कुलर है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके नाम का खुलासा नहीं किया है और न ही Bajaj ने अभी तक मॉडल के नाम की पुष्टि की है।

टीजर और तस्वीरें

टीजर वाली बाइक और हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखी गई बाइक में कई तरह की चीजें एक ही जैसी दिखती हैं। दोनों में ही एक बड़ा फ्रंट काउल, ज्यादा मस्कुलर फ्यूल टैंक एरिया और बदले हुए बॉडी पैनल नजर आते हैं जो मोटरसाइकिल को एक बड़ा और ज्यादा प्रीमियम रोड प्रेजेंस देते हैं। इसका ओवरऑल साइज, लंबी सीट और सीधा राइडिंग स्टांस भी मेल खाता है।

अब टीजर में इस मोटरसाइकिल का ज्यादातर हिस्सा छिपा हुआ है इसलिए अभी यह पक्का करना संभव नहीं है कि आने वाली Pulsar 125 है Pulsar 150।

संभावित फीचर्स

पहले सामने आई तस्वीरों में एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट फेसिया, बड़े टैंक एक्सटेंशन, नए साइड पैनल और एक साइड-स्लंग एग्जॉस्ट दिया गया था। टेस्ट बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक और एक स्प्लिट-सीट सेटअप भी देखा गया था।

डिजाइन और फीचर्स

अगली पीढ़ी की Pulsar 125 और Pulsar 150 दोनों में ही पल्सर का मस्कुल डिजाइन बरकरार रखा जा सकता है और साथ ही इनमें बड़े अपडेट भी दिए जाएंगे। डिजाइन में शॉर्प बॉडीवर्क, नए LED लाइटिंग एलिमेंट्स और एक ज्यादा प्रीमियम लुक शामिल हो सकता है। साथ ही, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल अलर्ट के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्ल्सटर मिलने की संभावना है।

इसके अलावा, बेहतर राइडिंग, बेहतर माइलेज और कम साउंड के लिए बजाज चेसिस लेआउट में भी बदलाव कर सकती है और इंजन को और बेहतर बना सकती है। ये बाइक्स 12 अगस्त को लॉन्च होने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- TVS Raider को Dr Doom एडिशन के साथ किया लॉन्‍च, कितनी है कीमत और क्‍या है खासियत