Ayushman Arogya Mandir: दिल्ली की सीएम रेखा ने शकूरपुर में किया 45 नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का उद्घाटन
Ayushman Arogya Mandir: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों को घर और कॉलोनी के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
सीएम रेखा गुप्ता ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।
- Published: 17 Jul 2026, 03:38 PM IST
- Last Updated: 17 Jul 2026, 03:40 PM IST
Ayushman Arogya Mandir: दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के शकूरपुर में 45 नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' खोले गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने इन स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया है, वहीं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया है। इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा है।
जानकारी के मुताबिक, सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, " यह पुराने मोहल्ला क्लिनिक की तरह नहीं हैं, यहां आधुनिक स्वास्थ्य ढांचा और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को बेहतर जीवन और स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हम पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।"
विकास कार्यों के लिए 100-100 करोड़ का बजट दिया
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली की हर एक विधानसभा को विकास कार्यों के लिए 100-100 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट दिया गया है। अब हर एक ब्लॉक और कॉलोनी में तेजी से काम चल रहा है, उन्होंने आरडब्ल्यूए (RWA) और स्थानीय निवासियों को भरोसा देते हुए कहा कि अब अगर किसी भी ब्लॉक के लोग काम करवाने के लिए कहेंगे, तो सीएम फंड में पैसों की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। त्रिनगर विधानसभा सालों से दुखी थी, कोई काम नहीं हो रहा था, एक वोट ने ताकत दी जिसके चलते हज़ारो काम हो पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली में 15 साल और 11 साल तक चलने वाली सरकारें चली गईं, लेकिन जो काम पिछली सरकारें सालों में नहीं कर सकीं, वो काम हमारी सरकार करके दिखाएगी.उन्होंनेइस साल के मानसून प्रबंधन का जिक्र करते हुए दावा किया कि दिल्ली में जो इलाके हर साल पूरी तरह से जलमग्न हो जाते थे, इस बार वहां बिल्कुल भी जलभराव देखने को नहीं मिला है।"
आज शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। हमारा संकल्प है कि हर दिल्लीवासी को अपने घर और कॉलोनी के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।
इसी दिशा में आज दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही 1,100 से अधिक आयुष्मान जन… pic.twitter.com/ASYM4VzXXy
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 17, 2026
भ्रष्टाचार के खिलाफ दी चेतावनी
शासन में पारदर्शिता लाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 'जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन' की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि सरकार आगामी मानसून सत्र में 'राइट टू सर्विस' कानून लेकर आ रही है।
1100 से ज्यादा आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर का लक्ष्य
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करने का लक्ष्य हर दिल्लीवासी को अपने घर और कॉलोनी के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसी दिशा में आज दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे हैं।
जल्द ही 1,100 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लक्ष्य भी पूरा होगा। इन केंद्रों पर ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक दवाइयां और 80 प्रकार की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर विधायक श्री तिलक राम गुप्ता जी, निगम पार्षद श्री किशन लाल जी, जिलाध्यक्ष श्री अजय खटाना जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।