![]()
दिशा पाटनी की कास्टिंग के पीछे थी ये वजह (Image Source: AI)
Vishesh Bhatt on Disha Patani Casting: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन (Awarapan) का नाम सुनते ही 2007 की उस कहानी और श्रिया सरन (Shriya Saran) की याद आ जाती है। फिल्म के गाने और इमरान का किरदार आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अब इतने साल बाद आवारापन 2 (Awarapan 2) के साथ ये कहानी एक नए अंदाज में आगे बढ़ रही है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर लीड रोल में हैं, लेकिन इस बार उनके साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। इसको लेकर कई सवाल किए जा रहे थे, अब प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने Zoom से बात करते हुए इसका जवाब दिया है।
इस वजह से दिशा पाटनी को किया कास्ट
एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह विशेष भट्ट का Zoom को दिया इंटरव्यू है। जिसमें वो दिशा पाटनी की कास्टिंग पर जवाब दिया है। जूम से बात करते हुए विशेश भट्ट ने कहा, 'पूरी कहानी नई है। ये 2007-08 वाली बात नहीं, ये 2026 है। शिवम एक बिल्कुल नई दुनिया में है। आवारापन में शिवम राजस्थान से दूर एक अलग दुनिया में रहता था, जहां वो मलिक, अपने दोस्त और बाकी लोगों के साथ था। उसी से कहानी आगे बढ़ती थी। इस पार्ट में वही शिवम एक और नई दुनिया में है।' आवारापन 2 में दिशा पटानी को कास्ट करने पर उन्होंने बताया, 'इमरान हाशमी और दिशा को स्क्रीन पर साथ देखना दिलचस्प है क्योंकि दोनों पहले कभी साथ नहीं आए। दिशा का काम अच्छा रहा है। मैंने उन्हें मलंग में मोहित के साथ देखा था। 2012-13 में जब वो नई-नई शुरू हुई थीं, तब उनसे मुलाकात हुई थी। सालों से मुझे लगता रहा कि उनका चेहरा और पर्सनैलिटी बहुत अट्रैक्टिव है। जो रोल हमें चाहिए था और जो किरदार फिल्म में होना था, उसके हिसाब से वो एकदम फिट बैठ रही थीं। ये बहुत मॉडर्न और आज के समय वाला किरदार है, जो किसी और देश में रहता है। ये श्रिया सरन वाला किरदार नहीं है। जानबूझकर फर्क रखा गया है।'
'पैसे कमाने वाली फिल्म नहीं है'
विशेश भट्ट ने साफ कहा कि आवारापन 2 कोई आसान पैसा कमाने वाली फिल्म नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर आपको आवारापन जैसी फिल्में देखनी हैं तो सिनेमाघरों में जाकर सपोर्ट करना पड़ेगा। वरना मुझे कैसे पता चलेगा कि आपको ऐसी फिल्में चाहिए? अगर पता चलेगा तो मैं अपनी मेहनत की कमाई लगाकर ऐसी फिल्में बनाऊंगा। आवारापन 2 कैश ग्रैब फिल्म नहीं है। पहले पार्ट से कहानी दूसरे पार्ट तक जाती है। अगर ये सिर्फ पैसा कमाने के लिए होती तो डिस्ट्रीब्यूटर्स पहले ही खरीद लेते और मैं टेबल प्रॉफिट पर बैठा होता। बाजार में कोई इसे खरीदने नहीं आया। हमने अपना पैसा लगाया। फिल्म तैयार होने के बाद बाजार थोड़ा जागा। अगर दर्शक ऐसी फिल्मों को प्यार देंगे तो आवारापन जैसी फिल्में बनती रहेंगी।'
जन्नत 3 पर शुरू करेंगे काम
फिल्म आवारापन 2 के बाद विशेश भट्ट 'जन्नत 3' बनाने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इमरान हाशमी के साथ जन्नत 3 जरूर बनाऊंगा। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, जल्द ही फाइनल हो जाएगी। उम्मीद है अवारापन के फैंस अवारापन 2 को बहुत प्यार देंगे। दोनों फिल्में एक ही दुनिया की हैं।'
![]()
अभयauthor
अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article