Aug 16, 2026 09:35 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
R Ashwin's Top 3 Indian Test Batters: आर अश्विन की भारत के टॉप 3 टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में सुनील गावस्कर शामिल नहीं हैं। दिग्गज स्पिनर अश्विन ने उन खिलाड़ियों को चुना, जिनके साथ वह खेल चुके।

विराट कोहली और आर अश्विन (फाइल फोटो)
आर अश्विन ने भारत के अपने 3 पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजों के नाम बताए हैं। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने इस लिस्ट में महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को शामिल नहीं किया। गावस्कर ने अपने करियर में 125 टेस्ट मैच खेले और 10122 रन बनाए, जिसमें 34 शतक जड़े। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी थे। गावस्कर 1971 से 1987 तक भारत की ओर से खेले। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स की फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर हैं। अश्विन की भारत के टॉप 3 टेस्ट बल्लेबाजों की फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली हैं। वह इन तीनों दिग्गजों के साथ खेल चुके। अश्विन 2010 से 2014 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 106 टेस्ट में 537 विकेट चटकाए।
अश्विन ने गावस्कर को किस नंबर पर रखा?
अश्विन से क्रिकइन्फो पर उनके पसंदीदा भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों के बारे में पूछा गया। उन्होंने भले ही गावस्कर को टॉप 3 में शामिल नहीं किया लेकिन टॉप 5 में जगह दी। अश्विन ने सचिन को पहले नंबर पर रखा। फिर द्रविड़ और कोहली का नाम लिया। उन्होंने चौथे नंबर पर गावस्कर और पांचवें पर वीवीएस लक्ष्मण को चुना। अश्विन ने पांच नाम लेने के बाद कहा, ''मैं एक प्लेयर को तो भूल गया। वीरेंद्र सहवाग। वह कमाल के खिलाड़ी रहे।'' पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 103 टेस्ट में 49.43 के औसत और 82.18 के स्ट्राइक रेट से 8503 रन जोड़े।
सचिन से लेकर कोहली ने इतने टेस्ट रन बनाए
बता दें कि सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 200 टेस्ट में 15921 रन जुटाए, जिसमें 53.78 का औसत रहा। उन्होंने 51 शतक लगाए, जो टेस्ट में सर्वाधिक हैं। सचिन 200 टेस्ट खेलने वाले इकलौते प्लेयर हैं। द्रविड़ भारत के लिए टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 163 टेस्ट में 13265 रन जुटाए। उनका औसत 42.53 का रहा। द्रविड़ ने 36 शतक लगाए। वहीं, कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन बटोरे, जिसमें 46.85 का औसत रहा। उन्होंने 30 शतक ठोके। वह सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। कोहली ने पिछले साल मई में टेस्ट को अलविदा कहा। वह टेस्ट के अलावा टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले चुके। 37 वर्षीय कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
