world-news

Atiq Ahmed Son Death: अबान को अंतिम बार देखने आई थी मां शाइस्ता! दावे पर पुलिस ने कही ये बात; पूरी टाइम लाइन

August 9, 2026

Sun, 09 Aug 2026 11:01 AM IST

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 09 Aug 2026 11:01 AM IST

सार

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शाइस्ता के पहुंचने की चर्चा जोरों पर रही। कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी थीं, इनमें शाइस्ता के होने की चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने शाइस्ता के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

प्रयागराज में माफिया अतिक के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी नजर आईं। दावा किया गया कि इनमें अबान की मां शाइस्ता परवीन भी मौजूद थीं, हालांकि पुलिस ने शाइस्ता परवीन के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि से इन्कार किया है।

दावा किया गया कि शाइस्ता परवीन पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्रिस्तान के अंदर आए बिना दूर से ही अबान को अंतिम विदाई दे रही थीं। शाइस्ता के मौके पर मौजूद होने की चर्चा के बाद लोगों की नजरें भी उस ओर टिक गईं। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि आसपास काफी लोग मौजूद थे। किसी महिला की पहचान शाइस्ता के रूप में आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।

Atiq Ahmed Son Death Talk of Shaista attending Aban burial police says No woman officially identified Shaista

अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भीड़ को पीछे हटाती रही पुलिस
अबान के जनाजे के दौरान अली और उमर के पहुंचते ही मौके पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मी लोगों को पीछे हटाया। मौके पर मस्जिद की माइक से लगातार निर्देश दिया गया कि गाड़ियों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षा घेरे के पीछे रहें। 

Atiq Ahmed Son Death Talk of Shaista attending Aban burial police says No woman officially identified Shaista

अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मस्जिद के स्पीकर से भी लोगों से भीड़ को नियंत्रित रखने और गाड़ी के आसपास से पीछे हटने की अपील की। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों को उमर और अली की गाड़ी के पास जाने से रोका गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Atiq Ahmed Son Death Talk of Shaista attending Aban burial police says No woman officially identified Shaista

अबान के जनाजे में शमिल बड़े भाई उमर, अली और अहजम - फोटो : अमर उजाला

बुआ और भाई अहजम से एक घंटे तक की बात
अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान अली और उमर की बुआ परवीन कुरैशी और भाई अहजम के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस दौरान क्या बात हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

Atiq Ahmed Son Death Talk of Shaista attending Aban burial police says No woman officially identified Shaista

अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई - फोटो : अमर उजाला

अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद परिवार के लोग धीरे-धीरे रवाना होने लगे। वहीं, पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। रात करीब आठ बजे अली को झांसी और उमर को लखनऊ लेकर पुलिस रवाना हो गई।