world-news

Ather Konarc हुआ लॉन्च, 31 लीटर स्टोरेज के साथ मिलेगी 161km तक की रेंज, 200km वाला मॉडल भी आएगा

August 29, 2026

Ather ने Annual Community Day के मौके पर भारत में अपना नया Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 99,999 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है. कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट, S 100, S 125 और S 161 में पेश किया है. इन वेरिएंट्स के नाम में दिए गए नंबर इनके IDC रेंज को दर्शाते हैं.

खास बात यह है कि Ather यहीं नहीं रुकने वाली. कंपनी Konarc का 200km रेंज वाला वर्जन भी लाने की तैयारी में है. इसके अलावा, 125km IDC रेंज के साथ फीचर्स से लैस Z वेरिएंट भी आगे लाइन-अप में शामिल किया जाएगा.

Ather Konarc: बैटरी, रेंज और चार्जिंग स्पीड

Ather Konarc के तीनों वेरिएंट S 100, S 125 और S 161 में बैटरी और पावर के हिसाब से फर्क देखने को मिलता है. S 100 में 2.1kWh की बैटरी दी गई है, जो 4kW की पावर और 16Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, S 125 में 2.7kWh और S 161 में 3.5kWh की बैटरी मिलती है. दोनों मॉडल 4.7kW की पावर और 16Nm का टॉर्क देते हैं. खास बात यह है कि तीनों की टॉप स्पीड 70kmph तक सीमित है. रेंज की बात करें तो S 100 की TrueRange 80km, S 125 की 100km और S 161 की 130km बताई गई है.

फोटो: atherenergy.com
फोटो: atherenergy.com

चार्जिंग के मामले में भी Konarc को काफी दिलचस्प बनाया गया है. इसमें 450W का ऑनबोर्ड चार्जर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इसे 900W के ऑफबोर्ड चार्जर के साथ यूज किया जा सकता है, जिससे कुल चार्जिंग कैपेसिटी 1.35kW तक पहुंच जाती है. स्टैंडर्ड चार्जर से S 100 की बैटरी 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में करीब 4 घंटे लेती है. S 125 को 4 घंटे 30 मिनट और S 161 को 5 घंटे 40 मिनट लगते हैं.

ये भी पढ़ें: TVS iQube की रेंज 20km बढ़ी, 2.2kWh मॉडल की जगह आया नया 2.3kWh वेरिएंट, कीमत वही

अगर 900W ऑफबोर्ड चार्जर को भी साथ इस्तेमाल किया जाए तो चार्जिंग टाइम काफी कम हो जाता है. ऐसे में S 100 को 0 से 80 परसेंट तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे, S 125 को 2 घंटे 25 मिनट और S 161 को 3 घंटे 10 मिनट लगते हैं. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में S 100 करीब 13km, जबकि S 125 और S 161 करीब 15km तक चल सकते हैं.

स्पेसिफिकेशनS 100 वेरिएंटS 125 वेरिएंटS 161 वेरिएंट
बैटरी क्षमता2.1 kWh2.7 kWh3.5 kWh
पीक पावर4 kW4.7 kW4.7 kW
पीक टॉर्क16 Nm16 Nm16 Nm
IDC रेंज100 km125 km161 km
दावा की गई टॉप स्पीड70 kmph70 kmph70 kmph
0 से 40 kmph की दावा की गई टाइमिंग5 सेकंड4.7 सेकंड4.7 सेकंड
राइडिंग मोड्सSmart Eco, Eco, PowerSmart Eco, Eco, PowerSmart Eco, Eco, Power
चार्जर450 W450 W450 W
0 से 80% चार्जिंग टाइम4 घंटे4 घंटे 30 मिनट5 घंटे 40 मिनट

Ather Konarc: फीचर्स

  • Konarc Z में Ather की नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इनमें Advanced Electronic Braking System (AEBS) सबसे खास फीचर्स में से एक है. यह सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल की मदद से ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर करता है.
  • Z सीरीज में MagicKey फीचर भी मिलता है. इसकी मदद से राइडर Ather ऐप के जरिए स्कूटर का बूट अनलॉक कर सकता है. यानी इसके लिए फिजिकल चाबी निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, Konarc Z 161 में MagicKey के साथ AutoPop फंक्शन भी दिया गया है, जिससे बूट अपने आप खुल जाता है.
  • Konarc Z में डैशबोर्ड पर Google Maps और WhatsApp का सपोर्ट भी मिलता है. इतना ही नहीं, स्कूटर के रुके होने पर क्रिकेट स्कोर भी डैशबोर्ड पर देखे जा सकते हैं. 
  • इसमें Ather Connect भी मिलता है, जिसके तहत Theft और Tow Alerts, Ride Statistics, Find My Scooter और रिमोट चार्जिंग स्टेटस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. 
  • स्कूटर को OTA अपडेट्स भी मिलते रहेंगे. यानी सॉफ्टवेयर को समय-समय पर बिना सर्विस सेंटर जाए अपडेट किया जा सकेगा.
  • पावर की बात करें तो Konarc में PMSM मोटर का यूज किया गया है, जिसे IP67 रेटिंग मिली है. इसकी बैटरी भी IP67 रेटेड है और इसे एल्युमिनियम केसिंग में रखा गया है. वजन की बात करें तो Konarc S 100 का वजन 126.5 kg है, जबकि S 161 का वजन 129 kg है.
  • Konarc में 31 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है.
  • इसमें 18W USB Type-C पोर्ट और अंडरसीट लैंप भी मिलता है, जो इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है. 
  • S 100 वेरिएंट में 4.2 इंच का DeepView डिस्प्ले दिया गया है, जबकि इसके ऊपर वाले वेरिएंट्स में बड़ा 7 इंच का DeepView डिस्प्ले मिलता है.
  • इसमें Park Assist Reverse भी दिया गया है. यह फीचर मोटर की मदद से स्कूटर को पीछे की तरफ आसानी से मूव करने में मदद करता है. वहीं, AutoHold फीचर रुकने के दौरान स्कूटर को अपनी जगह पर स्थिर रखता है.

Ather Konarc: सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप

Konarc को बेहतर राइडिंग कम्फर्ट और स्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें आगे की तरफ 90mm और पीछे 100mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है. इसका 1,352mm का व्हीलबेस है, जो Ather के किसी भी स्कूटर में अब तक का सबसे लंबा है. इसके अलावा, स्कूटर में आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच के पहिए दिए गए हैं.

ब्रेकिंग की बात करें तो S 100 में आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक मिलते हैं. वहीं, S 125 और S 161 में आगे 220mm की डिस्क और पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है.

फोटो: atherenergy.com
फोटो: atherenergy.com

Ather Konarc: कीमत

मॉडलकीमतरेंजबैटरी क्षमता
Konarc S 100₹99,999100 km2.1kWh
Konarc S 125₹1,21,999125 km2.7kWh
Konarc S 161₹1,44,999161 km3.5kWh
Konarc Z 125कीमत की घोषणा नहीं हुई125 kmजानकारी उपलब्ध नहीं
Konarc Z 161कीमत की घोषणा नहीं हुई161 kmजानकारी उपलब्ध नहीं

ये भी पढ़ें: 301km की रेंज, कीमत ₹80 हजार से भी कम...Ola ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत