world-news

नशा करने और पैसे लेनदेन विवाद में हुई थी हत्या: कांटी में शंभू सहनी हत्याकांड का खुलासा, गोली मारने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार - Muzaffarpur News

August 29, 2026

मुजफ्फरपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र के कोठियां गांव में 26 अगस्त को हुए शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि नशा करने और पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

बीते बुधवार को कोठियां स्थित NTPC के लैगून-वन प्रतिबंधित क्षेत्र में कोठियां निवासी शंभू सहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ कांटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल टीम से भी जांच कराई थी।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

नशा और पैसों के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद

शनिवार को कांटी थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन टीम गठित की गई। पुलिस ने मामले में राजा कुमार और पप्पू चौरसिया, दोनों कांटी थाना क्षेत्र के निवासी, को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक और आरोपियों के बीच नशा करने-रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि शंभू सहनी को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने भी अपने लिखित आवेदन में विवाद और हत्या से जुड़े इस एंगल का जिक्र किया था।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में अन्य फरार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान कांटी थानाध्यक्ष एवं पुलिस निरीक्षक रविकांत पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

रोते-बिलखते हुए परिजन।

रोते-बिलखते हुए परिजन।

मृतक की पत्नी इंदु देवी ने बुधवार को बताया था कि मेरी बेटी मां बनी थी, वो अस्पताल में एडमिट थी। इसकी जानकारी के बाद पति शंभू सुबह करीब 9 बजे अपने घर से कांटी अस्पताल के लिए निकले थे।

काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की। मोबाइल पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसी दौरान गांव के लोगों ने शंभू का शव मिलने की जानकारी दी।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    नेपाल से बहकर आई महिला की बॉडी-100KG की मछलियां: गंडक खतरे के निशान से 44CM ऊपर: नेपाल से आ सकता है 30 लाख क्यूसेक पानी

    गंडक खतरे के निशान से 44CM ऊपर: नेपाल से आ सकता है 30 लाख क्यूसेक पानी|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar1:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मुंगेर समेत 4 जिलों में बारिश, पटना में छाए बादल: 11 जिलों में बारिश की संभावना; कल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट; अब तक 42% कम बरसात

    11 जिलों में बारिश की संभावना; कल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट; अब तक 42% कम बरसात|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नेपाल में बिहार के 13 लोग लापता, 4 का रेस्क्यू: बोले-पानी देखकर कलेजा कांप गया, बचने के लिए ऊंची जगह पर भागे; हेलिकॉप्टर से पहुंची सेना

    बोले-पानी देखकर कलेजा कांप गया, बचने के लिए ऊंची जगह पर भागे; हेलिकॉप्टर से पहुंची सेना|मोतिहारी (पूर्वी चंपारण),Motihari (East Champaran) - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर