महिला क्रिकेट टीम ने 2026 एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता. इसके बाद पुरुष बैडमिंटन टीम से दूसरे गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन सेमीफाइनल में हार के साथ टीम को ब्रॉन्ज मिला.
Written By : मोहम्मद अलफैज | Updated at : 23 Sep 2026 05:53 PM (IST)

Asian Games 2026 India Men's Badminton Team won bronze medal
एशियन गेम्स में भारत दूसरे गोल्ड मेडल से चूक गया. बुधवार (23 सितंबर) को पुरुष बैडमिंटन टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइन मुकाबला 1-3 से हार गई. इस हार के साथ टीम इंडिया को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा और टीम का इवेंट में सफर भी समाप्त हो गया. यह भारतीय दल के लिए 12वां मेडल रहा. इवेंट में भारत का पिछला मेडल 2023 में आया था, जब सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष डबल्स में गोल्ड अपने नाम किया था.
क्वार्टर फाइनल में जापान को दी थी शिकस्त
टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा था. उससे पहले राउंड-5 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया था. लेकिन टीम का यह जलवा सेमीफाइनल में बरकरार नहीं रह सका.
ऐसा रहा सेमीफाइनल मुकाबले का हाल
मौजूदा चैंपियन चीन के खिलाफ भारतीय टीम को मजबूत सिंगल्स लाइन-अप और बेहतरीन डबल्स कॉम्बिनेशन का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल की शुरुआत लक्ष्य सेन ने की. उनका सामना शी युकी से हुआ. लक्ष्य ने मुकाबले में काफी संघर्ष किया और मैच को करीब भी लाए, लेकिन अंतत: उन्हें 16-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा.
इसके बाद सात्विक और चिराग ने टीम इंडिया की कमान संभाली. दोनों ने डबल्स के दूसरे मैच में चीन के लियांग वेइकेन्ग और वांग चांग को 21-11, 22-20 से हराया. अब मैच बराबरी पर आ गया था. यहां से लगा कि भारत के लिए फाइनल की राह आसान हो गई. लेकिन आखिरी 2 गेम में चीन की तरफ से दमदार पलटवार देखने को मिला.
तीसरे मैच में आयुष शेट्टी का सामना ली शिफेंग से हुआ. चीनी खिलाड़ी ने मैच में आयुष को 21-19, 21-13 से हराया. इसके बाद चौथे और निर्णायक गेम में भारत की तरफ से एम आर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुणन मैदान पर उतरे. दोनों ने जी टिंग और लियू यी से सामना किया. मैच में चीनी जोड़ी ने 21-16, 17-21, 21-9 से जीत हासिल करके सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें: DPL फिक्सिंग मामले में आया नया अपडेट, DDCA का दावा; BCCI को दे दी थी जानकारी
Published at : 23 Sep 2026 05:49 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola