नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज) : Apple ने अपने सबसे बड़े लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी का Apple Event 2026 आगामी 9 सितंबर को आयोजित होगा। पिछले कई हफ्तों से इवेंट की तारीख और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद तस्वीर साफ हो गई है। इस बार सभी की नजरें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर रहेंगी। इसके अलावा कंपनी अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकती है।
Apple के Worldwide Marketing के Senior Vice President Greg Joswiak ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इवेंट की तारीख की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “Surprise and shine! It’s almost time for the #AppleEvent, on Wednesday, September 9!”
Counting down with everyone! https://t.co/FhRumftT4S
— Tim Cook (@tim_cook) August 26, 2026
Apple का यह इवेंट कैलिफोर्निया स्थित Apple Park के Steve Jobs Theater में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत Pacific Time के अनुसार सुबह 10 बजे होगी, जो भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगी। कंपनी के पिछले लॉन्च इवेंट्स को देखते हुए कार्यक्रम करीब एक से दो घंटे चलने की उम्मीद है। Apple Event की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और वेबसाइट पर की जाएगी।
इवेंट में Apple की नई iPhone 18 सीरीज पेश किए जाने की उम्मीद है। इनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मुख्य आकर्षण हो सकते हैं। कंपनी स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल भी पेश कर सकती है। हालांकि, नए iPhone के फीचर्स और कीमत से जुड़ी कई जानकारियां अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं।
इस बार Apple Event की सबसे बड़ी चर्चा कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है। लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन पर काम करने की खबरें सामने आती रही हैं। अगर कंपनी इस इवेंट में फोल्डेबल iPhone पेश करती है तो यह Apple के लिए बड़ा बदलाव होगा और लॉन्च इवेंट की सबसे बड़ी घोषणा बन सकती है।
iPhone के अलावा Apple Watch लाइनअप में भी नए मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इवेंट के दौरान नई Apple Watch के साथ अपने अलग-अलग डिवाइस के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और इकोसिस्टम से जुड़े अपडेट भी पेश कर सकती है। कुल मिलाकर, 9 सितंबर का Apple Event 2026 iPhone 18 सीरीज के साथ संभावित फोल्डेबल iPhone की वजह से टेक्नोलॉजी जगत के लिए बेहद खास रहने वाला है।
You Might Be Interested In
- सावधान! चीन का 60,000 MW बांध बना ‘वॉटर बम’, भारत की बढ़ी चिंता; पूर्वोत्तर के लिए हो सकता है बड़ा खतरा
- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग ने ली, जिम के बाहर की थी 20 राउंड फायरिंग
- एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के नीचे कूदकर किया सुसाइड, मचा हड़कंप; मृतकों में दो बच्चे भी शामिल
- साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 39 की उम्र में लिया संन्यास; भारत के खिलाफ खेला था आखिरी टेस्ट
- दिल्ली में 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या, चाकू से गोदा; आरोपी जिम ट्रेनर इमरान फरार
- मोदी कैबिनेट में होगा विस्तार, युवा और महिलाओं को मिलेगा मौका; 70+ उम्र के मंत्रियों पर क्या होगा फैसला?