world-news

'प्रसाद से वजन नहीं बढ़ता', Anjali Arora ने रणबीर कपूर पर कसा तंज, वायरल वीडियो ने मचाया ऐसा जोरदार हंगामा

September 18, 2026

Time Published: Friday, September 18, 2026, 12:00 [IST]

Anjali Arora On Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वीडियो में एक्टर गणपति बप्पा के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। दर्शन के बाद जब उन्हें प्रसाद लेने के लिए कहा जाता है तो वो इसे लेने से मना कर देते हैं। रणबीर कपूर कहते नजर आते हैं कि वह डाइट पर हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अब एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।

प्रसाद न लेने को लेकर क्या बोलीं अंजलि अरोड़ा?
अंजलि अरोड़ा हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान उनसे रणबीर कपूर के वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया। अंजलि अरोड़ा ने कहा कि वो खुद गणपति बप्पा को घर लेकर आई हैं और उन्हें मिठाई खाना पसंद है।

Anjali Arora

'प्रसाद सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि आशीर्वाद होता है'

अंजलि अरोड़ा ने कहा कि उनके लिए भगवान का प्रसाद सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि आशीर्वाद होता है। उन्होंने कहा कि प्रसाद थोड़ा-थोड़ा जरूर खाना चाहिए। उनके मुताबिक इसे खाने से वजन बढ़ने की बात नहीं है बल्कि भगवान का आशीर्वाद मिलता है और सद्बुद्धि आती है।

'पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे'

अंजलि अरोड़ा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रसाद को बहुत ज्यादा खाने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर भगवान का प्रसाद मिल रहा है तो उसे थोड़ा जरूर ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमें नहीं पता कि भगवान कब और किस रूप में हमारे सामने आ जाएं। अपनी बात के दौरान अंजलि ने मशहूर कहावत का भी जिक्र किया- पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे। एक्ट्रेस की ये बात अब रणबीर कपूर के वायरल वीडियो के संदर्भ में सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

'काचा बादाम' गाने पर डांस कर मिली थी पहचान

अंजलि अरोड़ा की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर 'काचा बादाम' गाने पर डांस कर पॉपुलर हुई थीं। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी थी। अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था। अब सोशल मीडिया से पहचान बनाने के बाद अंजलि बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' है, जिसमें वो माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।

माता सीता के किरदार में दिखेंगी अंजलि अरोड़ा

-'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा के साथ देव शर्मा (Dev Sharma) भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे जबकि रजनीश दुग्गल (Rajniesh Duggall) रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है।

-फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और अब दर्शकों की नजर इस पौराणिक कहानी की बड़े पर्दे पर प्रस्तुति पर है। 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' आगामी 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

क्या है रणबीर कपूर के वायरल वीडियो में?

-रणबीर कपूर का जिस वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है, उसमें वो गणपति बप्पा के दर्शन करते नजर आते हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोग उन्हें प्रसाद देने की पेशकश करते हैं। हालांकि रणबीर प्रसाद लेने से इनकार करते हुए कहते हैं कि वह डाइट पर हैं।

-वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस फैसले पर सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वायरल हो रहा वीडियो हाल का नहीं है, बल्कि पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में इसे मौजूदा गणेश चतुर्थी समारोह से जोड़कर देखना सही नहीं होगा।

-रणबीर कपूर के पुराने वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वहीं अंजलि अरोड़ा ने बिना किसी विवाद में पड़े प्रसाद को आस्था और भगवान के आशीर्वाद से जोड़ते हुए अपनी बात रखी है। अब उनकी यह प्रतिक्रिया भी चर्चा में आ गई है।