Aug 20, 2026 03:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
कंपनी के अनुसार, यह पहल उपभोक्ताओं की बढ़ती डिजिटल खरीदारी की पसंद को ध्यान में रखकर की गई है और इससे पारंपरिक शोरूम नेटवर्क के साथ ई-कॉमर्स माध्यम से भी प्रीमियम मोटरसाइकिलों की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ की एक्स-शोरूम कीमत 2,09,950 रुपए है।

अब Amazon और Flipkart पर भी मिलेगी ये बाइक,
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
जावा येज्दी मोटरसाइकल्स ने अपनी पॉपुलर येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी डिजिटल पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों के लिए बाइक खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 1970 के दशक की येज्दी विरासत से प्रेरित रोडस्टर रेड वुल्फ को गहरी लाल फिनिश, क्रोम डिटेलिंग और रोडस्टर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 350 अल्फा2 लिक्विड-कूल्ड इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एवं स्लिपर क्लच दिया गया है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 79,490 - 1.31 लाख
₹ 1.15 लाख
₹ 1.45 लाख
₹ 1.3 - 1.9 लाख
₹ 94,733 - 98,100
₹ 1.49 - 1.76 लाख
मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS, कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक्स और 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो 350 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है। जावा येज्दी मोटरसाइकल्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, "येज्दी रोडस्टर अपनी स्टाइलिंग और इंजीनियरिंग के कारण राइडर्स के बीच लोकप्रिय रही है। रेड वुल्फ ने इसे एक अलग अंदाज दिया है। अमेजन.इन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता से यह बाइक देश के कई शहरों में अधिक राइडर्स तक पहुंच सकेगी। ऑनलाइन मौजूदगी आज ग्राहकों के लिए बाइक की खोज और ओनरशिप शुरू करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है।"
कंपनी के अनुसार, यह पहल उपभोक्ताओं की बढ़ती डिजिटल खरीदारी की पसंद को ध्यान में रखकर की गई है और इससे पारंपरिक शोरूम नेटवर्क के साथ ई-कॉमर्स माध्यम से भी प्रीमियम मोटरसाइकिलों की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ की एक्स-शोरूम कीमत 2,09,950 रुपए है। बाइक अधिकृत डीलरशिप के अलावा अमेजन.इन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदी जा सकती है।
ऑनलाइन खरीदारी की प्रक्रिया
> ग्राहक अमेजन.इन या फ्लिपकार्ट पर एक्स-शोरूम बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करेंगे।
> अधिकृत स्थानीय डीलर ऑर्डर की पुष्टि करेगा और बाकी ऑनरोड पेमेंट की जानकारी देगा।
> रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की प्रोसेस डीलरशिप पर पूरी होगी।
> इसके बाद बाइक की अंतिम डिलीवरी की जाएगी।
> एक्सेसरीज और अतिरिक्त सामान डीलरशिप से खरीदे जा सकेंगे।
ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम
जावा येज्दी मोटरसाइकल्स अपने ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को व्यापक आफ्टर-सेल्स और ओनरशिप सुविधाएं भी देती है।
> 4 साल/50,000 किलोमीटर की मानक वारंटी
> 6 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन
> 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस
> 5 साल तक का एएमसी, देशव्यापी कवरेज के साथ
> देशभर में 450 से अधिक बिक्री और सर्विस टचपॉइंट्स
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ें
