world-news

क्या नितिन नवीन ने सावन में मांस खाया?: बीजेपी बोली- 100% वेज खाना था, कटहल को नॉनवेज समझ रहे; RJD बोली- सावन में मुर्गा-खसी चबा रहे - Patna News

August 20, 2026

पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

18 अगस्त को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। वे वहां RSS की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनका केले के पत्ते पर खाना खाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सावन में नितिन नवीन नॉनवेज खा रहे हैं। RJD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “तेजस्वी यादव को मछली खाने पर टिप्पणी कर रहे थे, लेकिन नितिन नवीन तो दोनों हाथ से मुर्गा और खस्सी चबा रहे हैं।”

विपक्ष के आरोपों के बाद बीजेपी ने सफाई दी है। बीजेपी छत्तीसगढ़ ने बताया कि जिसे लोग नॉनवेज समझ रहे हैं, वह असल में उत्तर आंध्र प्रदेश की पारंपरिक डिश ‘पनासा मुक्कालु करी’ है, जो कटहल से बनती है। इसे कटहल मसाला करी भी कहा जाता है।

बीजेपी ने कहा, “छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, फेक नैरेटिव चलाने से पहले थोड़ा दक्षिण भारतीय खान-पान और संस्कृति भी समझ लिया करे।”

सबसे पहले देखें वो तस्वीरें जिसपर विवाद है…

आंध्र प्रदेश में RSS की बैठक में शामिल होने के बाद नितिन नवीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाया।

आंध्र प्रदेश में RSS की बैठक में शामिल होने के बाद नितिन नवीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाया।

नितिन नवीन समेत बीजेपी नेताओं को केले के पत्ते पर 12 तरीके के खाने के आइटम परोसे गए।

नितिन नवीन समेत बीजेपी नेताओं को केले के पत्ते पर 12 तरीके के खाने के आइटम परोसे गए।

वीडियो में नितिन नवीन खाना खाते दिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि वे नॉनवेज खा रहे हैं।

वीडियो में नितिन नवीन खाना खाते दिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि वे नॉनवेज खा रहे हैं।

जानिए कांग्रेस-RJD ने क्या आरोप लगाए

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के X हैंडल से 19 अगस्त को पोस्ट किया गया-

QuoteImage

आयो राम! संस्कारी पार्टी के अध्यक्ष सावन में…मुंह पर सनातन, भाषण में संस्कार…बांकी भाजपा का आचरण सामने है।

QuoteImage

वहीं, राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, “नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अपने पूरे दल के साथ दक्षिण भारत की यात्रा पर थे। अभी सावन का पवित्र महीना चल रहा है। जो सनातनी और हिंदू हैं।

वे आम तौर पर इस महीने में मांस-मछली से परहेज करते हैं। भाजपा खुद को धर्म और संस्कार की बात करने वाली पार्टी बताती है और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के वीडियो में जिस तरह का भोजन दिखाई दे रहा है, उससे कई सवाल खड़े होते हैं।”

भाजपा पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पहले तेजस्वी यादव के मछली खाने को लेकर टिप्पणी करते रहे हैं, लेकिन अब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के वीडियो को लेकर कोई सवाल नहीं उठाएंगे।

शक्ति सिंह यादव ने कहा,

QuoteImage

तेजस्वी यादव के मछली खाने पर टिप्पणी कर रहे थे, लेकिन ये तो दोनों हाथों से मुर्गा और खस्सी चबा रहे हैं। सावन जैसे पवित्र महीने में इस तरह का आचरण किस धर्म की परंपरा है? सावन महादेव का महीना माना जाता है। ऐसे समय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह वीडियो सामने आना पार्टी के उन दावों पर सवाल खड़ा करता है, जिनमें भाजपा खुद को सनातन और धार्मिक मूल्यों की रक्षक बताती है।

QuoteImage

भास्कर से आंध्रा बीजेपी अध्यक्ष बोले- खाना शाकाहारी ही था

पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पीवीएन माधव ने भास्कर को बताया, “नितिन नवीन के दौरे के दौरान पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को केवल शाकाहारी भोजन परोसा गया था। चूंकि नवीन ने सिम्हाचलम मंदिर को विजिट किया था और हम सभी को संबोधित किया था, इसलिए हमने बैठक में शामिल सभी लोगों को केवल शाकाहारी भोजन परोसने का फैसला किया था।”

कटहल को समझा नॉन वेज

आंध्र प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ता अभिलाष गुंडापनेनी ने पूरा मेन्यू साझा किया है। उन्होंने X पर लिखा है कि झूठी बातें फैलाने से पहले, इलाके के खाने के बारे में जान लें।

नितिन नवीन को जो खाने में परोसा गया, वह केले के पत्ते पर 100% शाकाहारी असली उत्तरा आंध्र का खाना था।

वह 'नॉन-वेज' डिश पनासा मुक्कालू करी (कोमल कटहल) है। ये एक पारंपरिक साउथ इंडियन शाकाहारी डिश है, जो अपने मीटी टेक्सचर के लिए जानी जाती है।

भाजपा ने आरोपों को बताया अफवाह

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों को गलत बताते हुए कहा, ‘कांग्रेस के पास अब अफवाह फैलाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। वीडियो में दिखाई दे रहा भोजन मांसाहारी नहीं, बल्कि शुद्ध शाकाहारी है।

आंध्र प्रदेश की संस्कृति और परंपरा के अनुसार केले के पत्ते पर भोजन परोसा गया था। उसमें कटहल की मसालेदार सब्जी थी।’

नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेसी नॉनवेज बताने पर तुले हैं, जबकि वह शुद्ध शाकाहारी कटहल की सब्जी है। कांग्रेस का काम अब सिर्फ विकास के काम में बाधा डालना रह गया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर मिले 35 लाख: पटना में 30 लाख से ज्यादा जब्त; बेगूसराय में 5cr की कोठी से 4.50 लाख बरामद

    पटना में 30 लाख से ज्यादा जब्त; बेगूसराय में 5cr की कोठी से 4.50 लाख बरामद|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:10
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 15 REELS में देखिए तेजस्वी का मार्च: पुलिस से प्रदर्शनकारी बोले- वाटर कैनन लाओ, बौछारों पर डांस; बैरिकेडिंग हाथों से उठाई, फांद कर आगे बढ़े तेजस्वी

    पुलिस से प्रदर्शनकारी बोले- वाटर कैनन लाओ, बौछारों पर डांस; बैरिकेडिंग हाथों से उठाई, फांद कर आगे बढ़े तेजस्वी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पहली पत्नी को याद कर फूट-फूटकर रोए पवन सिंह: कहा- रूम का गेट खोला तो देखा मेरी दुनिया खत्म; जबतक जीवन वही मेरी देवी

    कहा- रूम का गेट खोला तो देखा मेरी दुनिया खत्म; जबतक जीवन वही मेरी देवी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    तेजस्वी ने हरा गमछा-झंडा छोड़ा, प्रोटेस्ट की पांच स्ट्रेटजी: 1000 Gen-Z को आगे किया; जंतर-मंतर स्टाइल में प्रदर्शन; सम्राट टारगेट पर, डॉयलॉग-पुलिस हमारे भाई हैं

    2:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर