Sep 09, 2026 11:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Apple ने AirPods 5 लॉन्च कर दिया है। नए इयरबड्स में बेहतर ANC, Adaptive EQ, Personalized Spatial Audio, Siri AI और Live Translation जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Airpods 5 में Siri AI का सपोर्ट भी दिया गया है।
Apple ने अपनी AirPods लाइनअप में नया AirPods 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नए ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन में इंडस्ट्री का सबसे बेहतर एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) एक्सपीरियंस देते हैं। इसके साथ ही इनमें बेहतर साउंड क्वालिटी, Adaptive EQ, Siri AI और Live Translation जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। AirPods 5 का एक दूसरा मॉडल भी पेश किया है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग केस, लंबी बैटरी लाइफ और स्टेम पर वॉल्यूम कंट्रोल मिलता है।
सम्बंधित सुझाव
AirPods 5 की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर है। Apple के मुताबिक, नए AirPods 5 में AirPods 4 with ANC की तुलना में बाहरी शोर को 50 प्रतिशत तक ज्यादा कम किया जा सकता है। ओपन-ईयर डिजाइन होने के बावजूद कंपनी ने ANC को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया है। इसके अलावा AirPods 5 में नया Transparency mode भी दिया गया है, जो आसपास की आवाजों और लोगों की आवाज को ज्यादा नेचुरल तरीके से सुनने में मदद करता है।
एडॉप्टिव ऑडियो जरूरत के हिसाब से ANC और Transparency mode के बीच अपने आप बदलाव कर सकता है। Conversation Awareness फीचर यूजर के बोलना शुरू करते ही मीडिया वॉल्यूम को कम कर देता है।
साउंड क्वालिटी में भी सुधार
Apple ने AirPods 5 के ऑडियो सिस्टम को भी दोबारा डिजाइन किया है। इसमें नया multiport acoustic architecture और next-generation Adaptive EQ दिया गया है। कंपनी के अनुसार इससे अलग-अलग तरह के कानों में ज्यादा बेहतर और डिटेल्ड साउंड देने में मदद मिलती है। इसमें Personalized Spatial Audio भी मिलता है, जिससे म्यूजिक और दूसरे कंटेंट को ज्यादा इमर्सिव तरीके से सुना जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
Siri AI और Live Translation का सपोर्ट
AirPods 5 को सिर्फ म्यूजिक सुनने वाले ईयरबड्स के तौर पर नहीं बल्कि AI फीचर्स के साथ भी पेश किया गया है। Apple Intelligence सपोर्ट वाले iPhone के साथ यूजर्स AirPods के जरिए Siri AI को हैंड्स-फ्री इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा AirPods 5 में Live Translation फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत को समझना आसान हो सकता है। यूजर Siri के जरिए Live Translation शुरू कर सकता है या दोनों स्टेम को एक साथ दबाकर इस फीचर को एक्टिवेट कर सकता है।
नए मॉडल में मिलेगा स्टेम से वॉल्यूम कंट्रोल
Apple ने AirPods 5 का Wireless Charging Case वाला मॉडल भी लॉन्च किया है। इसमें स्टेम पर वॉल्यूम को ऊपर या नीचे स्वाइप करके कंट्रोल किया जा सकता है। Apple के मुताबिक, ओपन-ईयर फॉर्म फैक्टर में यह पहली बार है जब इस तरह का Force Sensor और वॉल्यूम स्वाइप कंट्रोल दिया गया है। इस मॉडल की बैटरी लाइफ भी बेहतर है।
ANC ऑन होने पर एक बार चार्ज करने पर पांच घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है, जो AirPods 4 with ANC के मुकाबले एक घंटे ज्यादा है। चार्जिंग केस के साथ ANC इस्तेमाल करते हुए कुल बैटरी लाइफ 22 घंटे तक बताई गई है। केस को Apple Watch चार्जर, Qi-compatible चार्जर और USB-C से चार्ज किया जा सकता है।
इतनी रखी गई है कीमत
Apple AirPods 5 की कीमत 129 डॉलर रखी गई है, जबकि Wireless Charging Case वाले AirPods 5 की कीमत 149 डॉलर है। दोनों मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। Apple ने इन्हें अमेरिका समेत 65 से ज्यादा देशों और मार्केट्स में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें