world-news

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का 'झारखंड बंद', सड़कों पर सन्नाटा, दुकानें और स्कूल बंद, ABVP का भी बड़ा ऐलान

August 11, 2026

देश

  • Edited by: नितिन अरोड़ा
  • Updated Aug 11, 2026, 10:39 AM IST

Jharkhand Student Protest Police Action: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा के 'झारखंड बंद' से जनजीवन प्रभावित। रांची सहित कई जिलों में स्कूल, बाजार और परिवहन ठप।

Image

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का 'झारखंड बंद', सड़कों पर सन्नाटा, दुकानें और स्कूल बंद, ABVP का भी बड़ा ऐलान

BJP Jharkhand Bandh: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राज्य विधानसभा की ओर मार्च कर रहे अभ्यर्थियों पर की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आहूत बंद से मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य के अधिकतर स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि राजधानी रांची सहित कई अन्य शहरों में वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही।

सुबह आठ बजे से आधी रात तक रहेगा बंद

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि सोमवार को रांची में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा पानी की बौछार करने, आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करने के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बंद सुबह आठ बजे से आधी रात तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।

भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई को छात्रों के खिलाफ ’अत्याचार’ करार दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की शिकायतों का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग कर रही है।

पार्टी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने की प्रदर्शनकारियों की मांग का भी समर्थन किया है।

बीते दिन रांची में JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। यह रांची के किशोर गंज चौक की तस्वीरें हैं।

ABVP ने भी किया बड़ा ऐलान

इस बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और ’विधानसभा मार्च’ की घोषणा की है। एबीवीपी कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा से नयी विधानसभा परिसर तक मार्च निकालेंगे।

रांची में सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति के बाद भाजपा ने बंद का आह्वान किया है। सोमवार को हजारों अभ्यर्थी विधानसभा मार्च में शामिल हुए थे। इस दौरान कई अवरोधक तोड़ दिए गए और प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई थी।

Nitin Arora

नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article