world-news

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: आज गुरु पूर्णिमा पर मिथुन राशि और कुंभ राशि वाले लोगों को रहना होगा सावधान! हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल

July 29, 2026

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: आज यानी 29 जुलाई 2026 को बुधवार के दिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी. आज गुरु पूर्णिमा भी है. गुरु पूर्णिमा का यह पर्व गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन होता है. इस दिन उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का यह सबसे शुभ दिन होता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे. आकाश मंडल में प्रीति योग, वाशि योग और आनन्दादि योग का निर्माण हो रहा है, जिससे खास संयोग बन रहे हैं. आज जातकों को भद्र योग का भी लाभ मिलने वाला है. आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 29 जुलाई 2026 (Today Horoscope 29 July 2026)

1-मेष राशि 

आज दिन ठीक रहेगा. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. तनाव से मुक्त रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें 
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Purnima Kab Hai: आज या कल... किस दिन मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? जानें सही तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

2-वृषभ राशि 

आज किसी पर भी विश्वास न करें. आपके साथ धोखा हो सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. धन में वृद्धि होगी. पिता से विवाद हो सकता है.

सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ॐ नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद 
लक मीटर- 7

3-मिथुन राशि 

आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है. 

सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा 
लक मीटर- 9

4-कर्क राशि

आज दिन मिला जुला रहेगा. जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें 
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं 
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी 
लक मीटर- 7

 5-सिंह राशि 

समय रहते जरूरी काम निपटा लें. मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है. 

सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं 
लाल रंग का कपड़ा दान करें 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल 
लक मीटर- 7

 6- कन्या राशि

कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है. 

सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन 
लक मीटर- 7

7-तुला राशि 

यश कीर्ति में वृद्धि होगी. नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग है. परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. 

सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें 
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

8-वृश्चिक राशि 

अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवाद से दूर रहें. पारिवारिक क्लेश हो सकता है. 

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें  
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

9-धनु राशि

प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन होगा

सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें 
उपाय- ॐ श्रीं श्रीये नम: का जप करें 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला 
लक मीटर- 9

10-मकर राशि

आज कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी. शेयर में निवेश से बचें. जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.  

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- काला कंबल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा 
लक मीटर- 7

11-कुंभ राशि

अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे. अधिकारी से विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग हैं. 

सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें 
उपाय- गरीबों की मदद करें 
सरसों का तेल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला 
लक मीटर- 8

12-मीन राशि 

कारोबार में कामयाबी मिलेगी. परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें. 

सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें 
उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Grah Gochar in August 2026: अगस्त में बन रहा है ग्रहों का महासंयोग! सूर्य, बुध और मंगल का गोचर इन 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत