world-news

Aaj ka Ankfal: आज इन 4 मूलांक वालों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, पढ़ें आज का अंकफल

August 4, 2026

अध्यात्म

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Aug 5, 2026, 05:30 AM IST

Aaj ka Ankfal (5 August 2026): 5 अगस्त बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसे आप अपने मूलांक के आधार पर पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं 1से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का अंकफल...

Image

आज का अंकफल (5 अगस्त 2026)

Aaj ka Ankfal (5 August 2026): आज 5 अगस्त 2026 (बुधवार) का दिन अंक ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। आज का मूलांक और भाग्यांक दोनों 05 हैं, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, प्रबंधन क्षमता, प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का कारक माना जाता है। अंक 05 तेज निर्णय लेने की क्षमता, रचनात्मक सोच और शीघ्र सफलता का प्रतीक भी है। आज बुध का प्रभाव शुक्र और शनि के साथ मित्रवत रहने के कारण कई लोगों के लिए करियर, व्यवसाय और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं आज सभी मूलांक (Daily Numerology Horoscope) वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

जन्मांक 1

जन्मांक 1 वालों के लिए आज नौकरी में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन व्यापार और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। भाग्यांक 05 का प्रभाव नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो कफ संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खानपान में सावधानी रखें। आज उड़द और लाल वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेंगे। शुभ अंक 2 और 3 हैं तथा आज आपका भाग्य प्रतिशत 55 प्रतिशत रहेगा।

जन्मांक 2

जन्मांक 2 के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। व्यवसाय में काम का दबाव रहेगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उन्नति के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना लाभकारी माना गया है। हरा और बैंगनी रंग शुभ रहेंगे। शुभ अंक 1 और 3 हैं तथा आज आपका भाग्य प्रतिशत 65 प्रतिशत रहेगा।

जन्मांक 3

जन्मांक 3 वालों के लिए आज का दिन करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी या नई उपलब्धि मिलने के योग हैं, जबकि व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही न करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। लाल और हरा रंग लाभकारी रहेंगे। शुभ अंक 1 और 2 हैं तथा भाग्य प्रतिशत 60 प्रतिशत रहेगा।

जन्मांक 4

जन्मांक 4 वाले लोगों के लिए आज विशेष रूप से आईटी, मीडिया, बैंकिंग और शिक्षण क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसाय में नामांक 5 और 7 वाले लोगों से सहयोग और लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उड़द और तिल का दान करना शुभ रहेगा। हरा और आसमानी रंग आपके लिए शुभ माने गए हैं। शुभ अंक 5 और 7 हैं तथा भाग्य प्रतिशत 60 प्रतिशत रहेगा।

जन्मांक 5

जन्मांक 5 वालों के लिए आज का दिन सबसे अधिक अनुकूल माना जा सकता है क्योंकि भाग्यांक भी 5 है। नौकरी में उन्नति, रुके हुए कार्यों में सफलता और व्यवसाय में नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं। आसमानी और हरा रंग शुभ रहेंगे। शुभ अंक 4 और 8 हैं तथा आज भाग्य प्रतिशत 70 प्रतिशत रहेगा।

जन्मांक 6

जन्मांक 6 वालों के लिए व्यापार में सफलता और नौकरी में सहयोग मिलने के अच्छे योग हैं। बुध और शुक्र का संयुक्त प्रभाव आपके पक्ष में काम करेगा। हालांकि त्वचा और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सात प्रकार के अन्न का दान करना शुभ माना गया है। सफेद और पीला रंग लाभकारी रहेगा। शुभ अंक 4 और 8 हैं तथा भाग्य प्रतिशत 55 प्रतिशत रहेगा।

जन्मांक 7

जन्मांक 7 वाले लोगों को आज नौकरी में अपनी प्रगति से संतुष्टि मिलेगी और व्यवसाय में भी सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और दिनचर्या संतुलित रखें। हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। शुभ अंक 6 और 8 हैं तथा भाग्य प्रतिशत 75 प्रतिशत रहेगा।

जन्मांक 8

जन्मांक 8 वालों को आज व्यवसाय में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। चावल का दान करना शुभ माना गया है। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। शुभ अंक 3 और 8 हैं तथा भाग्य प्रतिशत 65 प्रतिशत रहेगा।

जन्मांक 9

जन्मांक 9 वालों के लिए आज व्यापार में मंगल और बुध का सकारात्मक प्रभाव लाभ दिला सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है। मूंग और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। नीला और बैंगनी रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेंगे। शुभ अंक 1 और 3 हैं तथा भाग्य प्रतिशत 65 प्रतिशत रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj

सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article